Trigrahi Yog 2024: त्रिग्रही योग...

हमनें हमारें बहुत से ज्योतिष से सबंधित लेखों जैसे कि नीच भंग राजयोग, बुध गोचर, बुध शुक्र राहु योग, गुरु ग्रह का गोचर और गुरु अस्त आदि इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज हम हमारे लेख- Trigrahi Yog 2024: त्रिग्रही योग पर चर्चा करेंगे। 23 सितंबर 2024 को ग्रहों के राजा बुध का कन्या राशि में गोचर हो रहा हैं। इस त्रिग्रही योग के निर्माण से देश की साख बढ़ेगी। 

Trigrahi Yog 2024

Trigrahi Yog 2024: त्रिग्रही योग से देश की साख बढ़ेगी...

Trigrahi Yog 2024: समय समय पर ग्रह अपनी चाल बदलते हैं जिसका प्रभाव प्रत्येक जातक के जीवन पर पड़ता हैं। ग्रहों का परिवर्तन कईं राशियों के लियें बेहद शुभ होता हैं। एक राशि में कईं ग्रहों के विराजमान होने से युति का भी निर्माण होता हैं। ग्रहों की युति के शुभ और अशुभ दोनों परिणाम जातकों के ऊपर होते हैं। 18 साल बाद बुध-केतु ग्रह नजदीक आ रहें हैं ग्रहों के राजकुमार और व्यापारिक कारक ग्रह बुध 23 सितंबर को सिंह राशि को छोड़ कर अपनी उच्च राशि कन्या में सुबह 10:11 बजे गोचर करेंगे खगोलीय मंडल में होने वाले इस परिवर्तन से आगामी दिनों में कई बड़े बदलाव होंगे। छोटी काशी जयपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश कुमार शर्मां के अनुसार प्रजा में सुख-समृद्धि के साथ वैभव का विस्तार होगा। त्योहारी सीजन में व्यापार में प्रगति देखने को मिलेगी। नई व्यापारिक नीति से देश की साख बढ़ेगी। 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या राशि में सूर्य और केतु पहले से विराजमान हैं बुध के आने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इससे मानसून का दौर कमजोर होने के साथ ही शीत की शुरुआत होगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 18 साल बाद बुध और केतु नजदीक आयेंगे। सालभर बाद बुध ग्रह स्वराशि कन्या में आएगा, ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, शेयर बाजार, गणित, मार्केटिंग और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता हैं। अतः जब भी बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होता हैं तो इन सेक्टरों पर विशेष असर पड़ता हैं।

12 राशियों पर होने वाले प्रभाव Effects on 12 zodiac signs:-

1. मेष- Aries:- धन लाभ के साथ ही व्यय की अधिकता रहेगी।

2. वृषभ- Taurus:- बुध्दि की चातुर्यता और संतान के सहयोग से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति।

3. मिथुन- Gemini:- सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

4. कर्क- Cancer:- जातक के मान-सम्मान, वैभव में वृद्धि होगी।

5. सिंह- Leo:- जातक व्यापार के क्षेत्र में विशेष लाभ के पात्र होंगे।

6. कन्या- Virgo :- जातकों का मनोबल ऊंचा होगा और परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी।

7. तुला- Libra:- इस राशि के जातकों के धार्मिक खर्चों में वृद्धि संभव हैं।

8. वृश्चिक- Scorpio:- इस राशि के जातकों को श्रेष्टजनों के सहयोग के साथ धन लाभ के आसार।

9. धनु- Sagittarius:- उच्चाधिकारियों से मेलजोल के साथ ही इस राशि के जातकों के कारोबार में वृद्धि के योग।

10. मकर- Capricorn:- इस राशि के जातकों को भाग्यफल की श्रेष्ठता से अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

11. कुंभ- Aquarius:- इस राशि के जातकों का दौड़ धूप की अधिकता के बावजूद मनोबल ऊंचा रहेगा।

12. मीन- Pisces:- इस राशि के जातकों का पारिवारिक और गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी।

नोटः- 'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION- आज हमनें हमारें लेंख- Trigrahi Yog 2024: त्रिग्रही योग के माध्यम से आपको बताया की 18 साल के बाद बुध सिंह राशि को छोड़कर अपनी उच्च राशि कन्या राशि में गोचर करेंगे इस गोचर से देश की साख बढ़ेगी और व्यापारियों के व्यापार में प्रगति होगी आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें हमारे पेज Contact us के माध्यम से हमें बताएं धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.