Holi ka Dahan 2024: होलिका दहन 2024...

समय समय पर हम आपको हमारे लेखों के माध्यम से भारतवर्ष में होने वाले त्यौहारों, व्रत और उत्सवों के बारे में विस्तृत रूप से बताते हैं इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज हम वर्ष 2024 में आने वाले त्योहार होली के बारे में इस लेख के माध्यम से बतानें जा रहें हैं जिसका शीर्षक- Holi ka Dahan 2024 होली का दहन 2024 हैं इसके माध्यम से हम जानेंगे कि होली कब हैं? होली का मुहूर्त और पूजा विधि क्या हैं? और होली पर बनने वाले परम्परागत पकवान कौन कौन से हैं? तो आयें जानेतें हैं इस लेख के माध्यम से-

Holi ka Dahan 2024

Holi ka Dahan 2024 जानें कब हैं होली का मुहूर्त, पूजा विधि और पकवान के बारें में...

Holi ka Dahan 2024: होली का अपना एक "पारंपरिक" "सांस्कृतिक" और "धार्मिक महत्व" होता हैं। समूचे भारतवर्ष में इसका अलग ही हर्षोंउल्लास और उत्साह देखने को मिलता हैं। होली का त्यौहार आपसी प्रेम सद्भावना और भाईचारे का उत्सव हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। होली का हर सनातनी के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान हैं चाहें बुजुर्ग हो जवान हो या बच्चा हो होली का त्यौहार आते ही मन प्रफुल्लित हो उठता हैं। बसंत का महीना लगने के बाद से ही इसका इंतजार शुरू हो जाता हैं। "फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात" "होलिका दहन" किया जाता हैं और इसके अगले दिन होली मनाईं जाती हैं। होली हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार हैं हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराईं पर अच्छाईं की जीत का प्रतीक माना गया हैं। होली के पर्व में गुझिया और पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। लेख में आगें बढ़ते हुए हम आपको बताते हैं वर्ष 2024 में होली का त्यौहार कब हैं और इसका शुभ मुहूर्त क्या हैं और इसकी पूजन विधि क्या हैं। 

1. होली कब हैं When is holi ?

Holi ka Dahan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार- पूर्णिमा तिथि फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन चैत्र प्रतिपदा को रंगों वाली होली मनाईं जाती हैं। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। 

2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त Holika Dahan auspicious time:-

Holi ka Dahan 2024: जयपुर शहर के ज्योतिष श्री रमेश कुमार शर्मा के अनुसार- 24 मार्च 2024 को होलिका दहन हैं, इस दिन होलिका दहन के लियें शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक हैं। ऐसे में होलिका दहन के लियें आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। होलिका दहन के अगले दिन होली मनाईं जाती हैं। इसलिये इस साल 25 मार्च 2024 को होली का त्यौहार हैं। इस दिन पूरे भारतवर्ष में होली का त्यौहार बड़े धूमधाम मनाया जायेगा। 

3. होलिका दहन पूजन विधि Holika Dahan worship method:-

Holi ka Dahan 2024: होलिका दहन पूजा विधि-  फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन से पहले होलिका माई की विधिवत पूजा होती हैं। 1. इस दिन सूर्योदय से पहले उठें होलिका दहन की पूजा करने के लियें सबसे पहले स्नान करना जरूरी हैं और स्नान के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। 2. शाम को होलिका दहन के स्थान पर पूजा की थाल लेकर जायें यहां पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। 3. वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, 5 से 7  तरह के अनाज (सतनाजा), गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाये और एक लोटे में पानी रख लें। 4. इसके बाद होलिका पर एक कलावा बांधते हुयें इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करें। मिठाइयां और फल चढ़ाएं। 5. होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें। 6. अंत में जल चढ़ाकर होलिका माईं से सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें। 7. होलिका दहन के समय अग्नि में जौ या अक्षत अर्पित करें इसके अलाव में नईं फसल को चढ़ाते हैं और भूनते हैं। 8. भुने हुयें अनाज को लोग घर लेकर आते हैं और प्रसाद के रूप में उसे वितरित करें । 9. होलिका दहन होने के बाद जले हुयें उपले भी घर लाकर सारे घर में इसकी धूआँ सभी जगह ले जायें इसे घर में सुख शांति आती हैं। शास्त्रों में ऐसा करना बहुत ही शुभ माना गया हैं। 

4. होली के परम्परागत पकवान Traditional dishes of holi:-

Holi ka Dahan 2024: होली हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार हैं। हिंदू धर्म के अनुसार- होलिका दहन को बुराईं पर अच्छाईं की जीत का प्रतीक माना गया हैं। होली के पर्व में सभी घर में नाना प्रकार के पकवान तैयार किये जाते हैं जिसमें से प्रमुख हैं - गुझिया, चंद्रकला, चूरमा, चूरमे  के लड्डू, अखरोट की बर्फी, आटे के लड्डू, बेसन के लड्डू, शाही टुकड़ा, गुलाब जामुन, दही सोंठ के बताशे, काजी के बड़े, लोबिया के कबाब, पापड़ी चाट, समोसा, दही की गुझिया, नींबू की शिकंजी, ठड़ाई, मिंट मिस्टरी और क्रीमी फेनेदार काॅफी आदि..

Holi ka Dahan 2024

विशेष विवरण:- इस साल होली का त्यौहार बेरंग हो सकता हैं, हिन्दू पंचाग के अनुसार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला हैं। ये चंद्र ग्रहण कन्या राशि में होने जा रहा हैं जोकि 25 मार्च 2024 के दिन ही हैं ये चंद्र ग्रहण प्रातः 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेंगा अर्थात चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की रहेंगी। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाईं नहीं देगा इसलिये इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा इसमें पूजा-पाठ, शुभ व मांगलिक कार्य भी बाधित नहीं होंगे यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसी जगहों से दिखाई पड़ेगा।

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION-आज हमनें हमारें लेख- Holi Ka Dahan 2024: के माध्यम से जाना कि होली कब हैं होली का मूहूर्त क्या हैं, पूजा की विधि और होली पर कौन कौन से पकवान घरों में बनायें जातें हैं ये सभी के बारें में आज इस लेख के माध्यम से जाना।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.