Bhavishy Malika भविष्य मळिका...

मेरे प्रिय पाठकों जैसा कि हमनें हमारें पिछले लेख- अच्युतानंद दास एक परिचय के माध्यम से आपसे वादा किया था कि इनके द्वारा कि भविष्यवाणियों के बारे में हम आपको बतायेंगे तो आज हम अपना ये वादा निभा रहें हैं आज हम हमारे लेख- अच्युतानंद दास की 25 भविष्यवाणी के माध्यम से आपको इनके द्वारा लिखित पुस्तक Bhavishy Malika: "भविष्य माळिका" में बताईं गईं भविष्यवाणियों को हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

Bhavishy Malika

Bhavishy Malika भविष्य मळिका अच्युतानंद दास की 25 भविष्यवाणियां...

Bhavishy Malika: कईं लोग अब उनके नाम पर झूठी भविष्यवाणियाँ प्रचारित कर रहे हैं, जो कि भविष्य मळिका में भी नहीं लिखी गईं हैं। भविष्य मळिका के अनुसार- पृथ्वी तीन चरणों से गुजर रही हैं। पहला "कलयुग" का अंत होगा। दूसरा "महाविनाश" होगा और तीसरा "एक नयें युग" का आगमन होगा। संत अच्युतानंद दास ने अपनी योग शक्ति के बल पर भविष्य ग्रंथ लिखा था कहा जाता हैं कि- "मळिका"  नाम की 21 लाख पुस्तकें हैं। ये ग्रंथ उड़िसा के मठों, मंदिरों और जगन्नाथ पुरी के महंतों ने अलग से रखीं हैं लेकिन अच्युतानंद दास ने भविष्य के विषय पर 318 किताबें लिखीं। इन पुस्तकों को "अच्युतानंद मळिका" के नाम से जाना जाता हैं। अच्युतानंद दास की 25 भविष्यवाणियां- 

1. पृथ्वी की धुरी बदल जाएगी इसके बाद कईं भूकंप आएंगे जैसा कि वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं। 

2. आसमान में दो सूरज उगने का अहसास होगा यह एक खगोलीय पिंड होगा जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा और ओडिशा डूब जाएगा।

3. किसान खेती का काम बंद कर देंगे और जंगली जानवर गांव और शहर पर हमला करने लगेंगे।

4. समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा और पानी जगन्नाथ मंदिर की 22वीं सीढ़ी तक आ जाएगा फिर उनके भक्त भगवान की मूर्ति को "छठियाबाटा" ले जाएंगे।

5. तीसरा विश्व युद्ध 6 साल 6 महीने तक चलेगा 13 मुस्लिम देशों के साथ मिलकर चीन भारत पर हमला करेगा, आखिरी 13 महीनों में भारत युद्ध में शामिल रहेगा और ये भारत की लड़ाई होगी इसमें भारत की जीत होगी। भारत न केवल अपने शत्रुओं को सदैव के लियें नष्ट कर देगा बल्कि विश्व गुरु भी बनेगा।

6. पृथ्वी पर होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारण 7 दिनों तक पृथ्वी पर अंधेरा रहेगा कहा जा रहा हैं कि- यह घटना 2022 से 2029 के बीच होगी।

7. एक तरफ प्राकृतिक आपदाएँ होंगी तो दूसरी तरफ महायुद्ध होगा। शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करते ही तृतीय विश्व युद्ध प्रारम्भ हो जायेगा।

8. उस समय ओडिशा के अंतिम राजा गजपति महाराज होंगे। इस दौरान भगवान कल्कि प्रकट होंगे, जो युद्ध में भारत का साथ देंगे।

9. भारत का अंतिम राजा एक शक्तिशाली हिंदू राजा होगा, जो योगी पुरुष होगा और जिसकी कोई संतान नहीं होगी उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म की सहायता से शांति स्थापित करने में सक्षम होगा।

10. भविष्य मळिका के अनुसार- 2025 के बाद का समय प्रलय के समान होगा तभी लोगों का उद्धार होगा तभी वे सत्य और धर्म के मार्ग पर चलेंगे।

11. भारत के संदर्भ में कन्नड़ में लिखी गईं एक भविष्यवाणी के अनुवाद में कहा गया हैं कि- 6 और 7 का योग 13 हैं, और इसमें 13 जोड़ने पर संख्या 26 प्राप्त होती हैं। इसी संख्या 26 के माध्यम से अच्युतानंद दास ने भविष्यवाणी की हैं भारत पर आक्रमण होनें कि भविष्यवाणी कि हैं। जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब भारत पर संकट के बादल छा जायेंगे। साल 2024 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करने जा रहें हैं।

12. अमेरिका का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जायेगा चीन कईं टुकड़ों में टूट जायेगा पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जायेगा। पाकिस्तान से मिलकर लड़ने वाली शक्ति कमजोर और दयनीय हो जायेगी, रूस एक हिंदू देश बन जाएगा। यूरोप युद्ध लड़ने के लायक नहीं रहेगा वहां की जनसंख्या नगण्य होगी।

13. लोग कीड़े-मकोड़ों की तरह मर जायेंगे और दुनिया की आबादी सिर्फ 64 करोड़ रह जायेगी। चीन नष्ट हो जायेगा, रूस एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।

14. यूरोप की लगभग सारी जनसंख्या नष्ट हो जायेगी। अंत में रूस को सफलता मिलेगी आने वाला अवतार "कल्कि" विजयी रूस को अपने अधीन कर लेगा।

15. शनि जब मीन राशि में प्रवेश करेगा तो वहां ढाई वर्ष तक रहेगा। भविष्यवाणी के अनुसार देश की बागडोर एक ऐसे संत के हाथ में होगी जो अविवाहित होगा। नोट- हम अपने लेखों के माध्यम से आपको अवगत करवा चूकें हैं कि शनि एक ऐसा ग्रह हैं जो धीमी चाल से गोचर होता हैं और जिस ग्रह में गोचर करता हैं उस ग्रह में लम्बे समय तक बना रहता हैं। 

16. जगन्नथपुरी को जोड़ने वाली राष्ट्रीय सड़क का निर्माण किया जायेगा। उड़ीसा का अंतिम राजा एक बालक बूढ़ा होगा यानी ये बच्चों जैसा होगा, भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी मंदिर के ऊपर से पत्थर गिरेंगे और मंदिर का झंडा कईं बार गिरेगा। इस दौरान प्राकृतिक आपदा के कारण भारत में नीलांचल (जगन्नाथपुरी) समुद्र के गर्भ में समा जायेगा।

Bhavishy Malika

17. धार्मिक संस्कार और गुरुओं का अनादर किया जाएगा और कपटी लोग धर्मगुरु बन कर लोगों को धोखा देंगे। भविष्य में लोगों के मन से धर्म, संवेदनशीलता, प्रेम और संस्कार समाप्त हो जायेंगे, धर्मपरायण और धार्मिक भक्तों का मज़ाक उड़ाया जाएगा।

18. धीरे-धीरे आस्तिकों की संख्या कम हो जायेगी और यह दुनिया आस्तिक और नास्तिक में बंट जायेगी मनुष्य व्यभिचारी हो जायेंगे, पुरुष का पुरुष से और स्त्री का स्त्री से अप्राकृतिक संबंध बनेगा।

19. माँ और बेटी समाज में अपने यौवन को बीभत्स रूप से प्रदर्शित करेंगी जिससे समाज में फूहड़ और उतावला व्यवहार प्रतिष्ठा से देखा जाएगा।

20. देश में धार्मिक उन्माद बढ़ेगा आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होगी लेकिन हालात सुधारने के लियें संन्यासी देश का नेतृत्व करेगें।

21. मनुष्य के घर पर जानवरों का आक्रमण होगा आने वाले दिनों में हम इंसान और जानवरों को लड़ते हुयें देखेंगे जंगली जानवर शहरों में घूमते रहेंगे।

22. प्राकृतिक आपदाएं तबाही मचाएंगी लोग विचित्र महामारी और बीमारियों से परेशान रहेंगे हवाएं लोगों को खूब परेशान करेंगी महंगाई इतनी बढ़ जायेगी कि लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

23. कलयुग के अंत में जीवनदायक सूर्यं जीवनदायक हो जायेगा। महागुप्त पद्म कल्प के अनुसार- भगवान जगन्नाथ अपने हाथ में 12 हाथ की तलवार लेकर पूरी पृथ्वी पर घूमेंगे और सभी मलेच्छ लोगों का वध करेंगे। जब सभी लोग मारे जायेंगे तभी कलियुग का अंत होगा। भगवान कल्कि सम्भल गांव में रहेंगे। संभल का गांव भी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में ही हैं। भगवान कल्कि का नाम "चक्रमणि" या "चक्रधर" होगा। उनके पिता का नाम विष्णु शर्मा होगा।

24. महाभारत के युद्ध को लेकर उनकी भविष्यवाणी भी रही हैं। बताया जा रहा हैं कि- महाभारत के युद्ध के दौरान कईं लोग किसी कारणवशं इस युद्ध में भाग नहीं ले सके थे। वे सभी योद्धा युद्ध लड़ना चाहते हैं और अब उनकी इच्छा कलयुग के अंत में पूरी होगी जब कल्कि अवतार का जन्म होगा यहाँ तक कि भगवान बलराम भी युद्ध में भाग नहीं ले सके। बलरामजी को जगन्नाथपुरी में बलबद्र के नाम से जाना जाता हैं। कलयुग के अंत में बलरामजी अवतरित होंगे और कलयुग के अंत में महाभारत का अधूरा युद्ध फिर से लड़ा जायेगा।

25. इसके बाद एक हजार वर्ष तक शान्ति का युग रहेगा।

Bhavishy Malika: भविष्य माळिका की भविष्यवाणी कितनी सही व सच साबित हो रहीं हैं और यह कितनी सटीक हैं, बात की जायें इसकी भविष्यवाणी की सटीकता की तो 500 साल पहले कौन बता सकता था कि पाकिस्तान नाम का कोई भी देश अस्तित्व में आयेंगा और इतने सारें इस्लामिक देश होगें इसको मानना न मानना यह आपकी ग्रहण शक्ति पर निर्भर करता हैं तो दोस्तों इस बात का निर्णय मैनें आप पर छोड़ दिया हैं।

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION-आज हमनें हमारें लेख- Bhavishy Malika भविष्य मळिका के अनुसार 500 साल पहले लिखा गया ग्रन्थ जो कि इतनी सटीक भविष्यवाणी करता हैं उसे सम्बंधित भविष्यवाणियों को सामने रखा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.