Ketu Gochar 2023: केतु गोचर 2023...

नमस्कार दोस्तों हमने हमारें ज्योतिष विषय में बहुत गोचर, ग्रहों का मार्गी होना, ग्रह का अस्त होना, बहुत से राजयोग और शत्रुहंता योग के सम्बन्ध में समय समय पर अपने लेख के माध्यम से आपको अवगत कराया। ये परिर्वतन क्यों होते इन परिस्थितियों में जातकों की राशियों पर क्या प्रभाव होता हैं निरंतर हम लेख के माध्यम से आपको अवगत करवाया करते हैं। 
ये क्रम ना टूटें इसलिए हम आज एक नये लेख- Ketu Gochar 2023: केतु गोचर 2023 के माध्यम से आपको अवगत करवायेंगे माह अक्टूबर में इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा हैं और वह ग्रह हैं केतु जब केतु तुला राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार- केतु को एक छाया ग्रह के रूप में देखा जाता हैं और इसका मानव जीवन और सृष्टि पर समग्र रूप से उल्लेखनीय प्रभाव पड़ता हैं। कुछ असाधारण परिस्थितियों में ये किसी भी जातक को प्रसिद्धि के चरम शिखर को प्राप्त करने में असाधारण शक्ति प्रदान करता हैं। केतु को अक्सर उसके सिर पर एक रत्न या तारें के साथ चित्रित किया जाता हैं जो एक ब्रहमांडीय और रहस्यमय प्रकाश का प्रतीक हैं। केतु एक छाया ग्रह हैं और इसी तरह व्यवहार करता हैं ये मंगल ग्रह के समान ही कार्य करता हैं।

Ketu Gochar 2023

Ketu Gochar 2023: केतु गोचर 2023 अक्टूबर में इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन...

Ketu Gochar 2023: बुध, शनि, और शुक्र इसके मित्रवत हैं, चंद्रमा, सूर्य और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं और ये बृहस्पति के साथ तटस्थ हैं। केतू ज्यादातर नासमझी, मोक्ष, वैराग्य और आध्यात्मिकता से जुड़ा हैं। राहु और केतु आधे शरीर वालें हैं ऊपर के आधे भाग के साथ राहु और निचले आधे भाग के साथ केतु आज हम हमारें इस लेख Ketu Gochar 2023 केतु गोचर 2023 के माध्यम से जानेंगे कि केतु का ये गोचर किन 6 राशियों पर अपना असर दिखने वाला हैं। केतु, राहू और शनि ग्रहों के प्रभाव से लोगों को बहुत डर लगता हैं। केतु को "मायावी ग्रह" कहा जाता हैं क्योंकि यह मानव जीवन में माया और विश्वास की मान्यताओं का प्रतीक होता हैं और व्यक्ति को गलत दिशा में ले जाता हैं। हालांकि, केतु का प्रभाव व्यक्ति के कर्मों और प्रयासों का परिणाम होता हैं। केतु का राशि परिवर्तन 30 अक्टूबर 2023 को होने वाला हैं जब वह तुला राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि- यह इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन हैं जिससे सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ने वाले हैं लेकिन इन राशियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं इस दौरान उनका जीवन चुनौतियों से भरपूर रहेगा। यहां जानें विस्तार से-

1. मिथुन राशि Gemini:- केतु का पंचम भाव में गोचर से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा होनें वाला हैं। बता दें कि- यह समय एक बुरा दौर जैसा हो सकता हैं। कैसी भी दिक्कत या चुनौती आ सकती हैं। इसलिए धैर्य रखें, सकारात्मक मानसिकता बनाएं और अपने काम में मेहनत करें। परिवार में संतान की तरफ से बुरे समाचार मिल सकते हैं। जमीनी विवाद हो सकता हैं। दोस्तों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।
2. कन्या राशि Virgo:- केतु का गोचर कन्या राशि के जातकों के साथ बहुत दर्दभरा होने वाला हैं। इस दौरान कार्यों में सवधानी बरतें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित रहें और किसी भी कठिनाईं का सामना करने के लियें तैयार रहें। गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें। छात्रों को सतर्क रहने की जरूर हैं और पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता हैं। वरना परीक्षा में असफलता हाथ लग सकती हैं। छात्र लक्ष्यों की प्राप्ति के लियें प्रतिस्पर्धा में मुकाबला करें।
3. वृश्चिक राशि Scorpio:- केतु का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्णं हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हैं जैसे आर्थिक सवधानी, पति-पत्नी के बीच संवाद, बेवजह घर से बाहर न निकलें कुछ जरूरी काम हो तब ही बाहर जाएं। परिवार के साथ समय व्यतित करें ताकि आपके रिश्ते में मिठास आयें। पड़ोसियों से अनबन होनें की संभावनाएं बन रही हैं लेकिन आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
4. धनु राशि Sagittarius:- केतु का गोचर धनु राशि के जातकों के लियें बहुत हानिकारक होने वाला हैं। यदि आप निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो सवधानी बरतें और निवेश के पूर्व सारी जानकारी हासिल करें। इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवादों की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। गुस्से को काबू में रखने का प्रयास करें और रिश्तों को बचाएं। परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों में सही संवाद बनायें रखने का प्रयास करें।
5. मकर राशि Capricorn:- केतु का गोचर मकर राशि के जातकों के लियें अशुभ माना जा रहा हैं। इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवादों होने की संभावनाएं हैं। आर्थिक मुद्दों में सवधानी बरतने की आवश्यकता हैं। निवेश करने से पहले सारी बातों की जांच-पड़ताल कर लें। संतान पक्ष से अशुभ समाचार मिलने की संभावना हैं। बिना किसी कारण के बाहर न निकलने का प्रयास करें, विशेष रूप से संतान के संबंध में सतर्क रहें।
6. कुंभ राशि Aquarius:- केतु के गोचर के दौरान कुंभ राशि व्यक्ति को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता हैं व्यापारी वर्ग को  आर्थिक संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता हैं। नयें व्यापार करने के लिए यह समय शुभ नहीं हैं इसलिए इस दौरान ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपको नुकसान हो।

1. केतु गोचर से होनें वालें प्रभाव से बचने के उपाय Ways to avoid the effects of Ketu transit:-

1. केतु बीज मंत्र का जाप:- "ॐ श्रम श्रीं सरं सह के तवे नम:।।  ॐ केम केतवे नम:।। ॐ हम केतवे नम:"।। 
2. केतु बीज मंत्र के जाप के लाभ:- 1. यह आपको उचित निर्णय लेने के कौशल में सहायता करते हुए- क्या गलत हैं और क्या सही हैं के बीच अंतर करने में मदद करता हैं। 2. इसके अलावा यह आपको तंत्र और गुप्त विज्ञान में एक विशेषज्ञ बनाता हैं। इन क्षेत्रों की ओर झुकाव के साथ आप इन कौशलों का बुद्धिमानी से उपयोग करने की शक्ति भी प्राप्त करते हैं। 3. इसके साथ ही यह केतु मंत्र आपको भेदभाव और इसी तरह के कारकों से भी दूर रखेगा और आपको आध्यात्मिक ज्ञान में मदद करेगा। 4. बीज मंत्र का जाप करने से आश्रम, ज्ञान और मानसिक चीजों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अलगाव की ओर झुकाव महसूस कर सकते हैं हालाँकि, यह आपको ज्ञान का स्वामी बना देगा और अवांछित इच्छाओं को दूर करने में आपकी मदद करेगा।

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION- आज हमनें हमारें लेख Ketu Gochar 2023: केतु गोचर 2023 के माध्यम से जाना कि ये इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन हैं और ये किन 6 राशियों पर अपना असर डालेगा के बारें में जाना।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.