नागपंचमी- Nag Panchami 2023...

आज हमारा लेख श्रावण मास में आनें वालें एक प्रमुख त्यौहार के बारें में आप सभी को अपने इस लेख- नागपंचमी Nag Panchami 2023 के माध्यम से बतानें जा रहें। नाग पंचमी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष को मनाई जाती हैं। आम तौर पर हरियाली तीज के दो दिन बाद नाग पंचमी आती हैं। चूंकि श्रावण मास जुलाई या अगस्त में आता हैं इसलिए नाग पंचमी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई-अगस्त महीने में आती हैं। 

नाग पंचमी मनाने के लिए महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं और इस दिन सांपों को दूध पिलाती हैं। परिवार के सदस्यों की भलाई और सुरक्षा के लिए महिलाएं सांपों के भगवान से भी प्रार्थना करती हैं। नाग पंचमी की परंपरा हिंदुओं द्वारा पूरे भारत में नाग को नागदेवता के रूप में पूजा जाता हैं। हिंदू कैलेंडर में उल्लिखित नाग पंचमी 2023 मनाने के लिए कुछ विशिष्ट दिन हैं। श्रावण मास में नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए पंचमी तिथि को शुभ माना जाता हैं। उन महत्वपूर्ण दिनों में से एक नाग पंचमी हैं जो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में आती हैं।

Nag Panchami 2023

नागपंचमी-Nag Panchami 2023...

Nag Panchami 2023: आज हम हमारें लेख- नागपंचमी-Nag Panchami 2023 के माध्यम से जानेंगे की नागपंचमी उत्सव क्यों मनाया जाता हैं? नागपंचमी का महत्व क्या हैं? नागपंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति के लियें नाग देवता की पूजा की जाती हैं। श्रावण मास की शुक्ल पंचमी को नागपंचमी मनाई जाती हैं इस साल नागपंचमी 21 अगस्त दिन सोमवार को हैं। इस दिन नागों की पूजा की जाती हैं और इनका दूध से अभिषेक किया जाता हैं इस दिन शिवभक्त नागों की पूजा करते हैं दूध पिलाते हैं और आशीर्वाद लेते हैं मान्यता हैं कि- इस दिन जो व्यक्ति नाग देवता की पूजा कराने के साथ शिव की पूजा व रुद्राभिषेक करता हैं उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। क्या हैं नागपंचमी का महत्व और इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं ? चलिए जानते हैं-नागपंचमी- Nag Panchami 2023 के माध्यम से-

1. नागपंचमी का महत्व Nag Panchami ka Mahatva:-

Nag Panchami 2023: हिंदू धर्म में नाग देवता का खास महत्व हैं नाग पंचमी-Nag Panchami के दिन सुख-समृद्धि, खेतों मे फसलों की रक्षा के लियें नागों को पूजा कर प्रसन्न किया जाता हैं नाग शिव शंकर के गले का आभूषण भी हैं और भगवान विष्णु की शैय्या भी मान्यता हैं कि- नाग पंचमी-Nag Panchami के दिन जो लोग नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा व रुद्राभिषेक करते हैं। उसके जीवन से कालसर्प दोष खत्म होता हैं। इस दिन सर्पों को स्नान कराने व उसकी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। इस दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से सर्प-दंश का खतरा कम होता हैं। नागपंचमी के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर यदि सांप का चित्र बनाया जाये तो उस घर पर नाग देवता की कृपा होती हैं और उस घर के सदस्यों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। 

सावन मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी पर शुक्रवार को बंगाल, ओडिशा तथा राजस्थान में नागपंचमी का लोकपर्व मनाया जाएगा। वहीं शुक्ल पक्ष की पंचमी पर 21 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में यह लोकपर्व मनाया जाएगा। "धर्म सिंधु" और "निर्णय सिंधु शास्त्रों" के अनुसार- सावन की दोनों पंचमी पर ही नाग पंचमी मनाई जाती हैं।

2. नाग पंचमी की पूजा करनें का तरीका Nag Panchami ki Puja Karnen Ka Tarika:-

Nag Panchami 2023: 1. इस मौके पर चांदी, तांबे के नाग- नागिन के जोड़े की शिव मंदिरों में पूजा करें । 2. आस- पास के वन्य क्षेत्रों में सांप के बिल (बांबी) का पूजन करें । 3. नाग देवता को दूध पिलाकर पूजा करें । 4. नाग पंचमी पर ठंडा भोजन ग्रहण करें। 5. नाग पंचमी पर घर में पूजन के अलावा नाग देवता के निमित्त संपेरे को दूध मिठाई के साथ अन्य सामग्री भी दान स्वरूप दें। 6. बांबी क पूजन करें उसकी मिट्टी को घर लायें। 7. इस मिट्टी में कच्च दूध मिलाकर इससे चूल्हे पर नाग देवता की आकृति कर इसका पूजन करनें के बाद भीगा हुआ बाजरा या मोठ खायें। 8. इन सभी परंपराओं का नाग पंचमी के उपलक्ष्य पर श्रध्दापूर्वक और भक्तिपूर्वक तरीके से पालन अवश्य करें। नोट- राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में पूजन में सांप की चांदी या तांबे की प्रतिमा की जगह प्रतीक स्वरूप रस्सी का उपयोग भी किया जाता हैं। राजस्थान में नाग पंचमी को "भाईं पंचमी" भी कहा जाता हैं। 

 3. नागपंचमी के दिन ये काम करें Nag Panchami ke Din Ye Kam Karen:-

Nag Panchami 2023: 1. इस दिन इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग या नाग देव को दूध पीतल के लोटे से चढ़ाएं जल चढ़ाने के लियें तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें। 2. नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा करें और उन्हें दूध, मिठाई और फूल चढ़ाएं- 3. नाग पंचमी के दिन पूजा के समय नाग पंचमी मंत्र का जाप जरूर करें- "ॐ भुजंगेशाय विद्महे,सर्पराजाय धीमहि,तन्नो नाग: प्रचोदयात्"।। 4. जिस जातक  की कुण्डली में राहु-केतु भारी हैं  वो लोग इस दिन नाग देवता की पूजा करें ऐसा करने से कुंडली में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सकता हैं।5. नाग पंचमी के दिन उपवास रखें क्योंकि ऐसा माना जाता हैं कि- यह आपको सांप के काटने से बचाता हैं। 

4. नाम पंचमी के दिन ये काम ना करें Nam Panchami ke Din Ye Kam Na Karen:-

Nag Panchami 2023: 1. नागपंचमी के दिन मांस या मदिरा-पान से दूरी बनाकर रखें और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें- "ॐ नम: शिवाय"। 2. खाना बनाने के लियें इस दिन ना तो लोहे की कढ़ाही का इस्तेमाल करें और न ही लोहे के बर्तन में भोजन बनाएं ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट हो सकता हैं। 3. इस दिन कोई भी व्यक्ति अपने मुंह से अपशब्द ना बोले और ना ही किसी से लड़ाई करें- 4. इस दिन पेड़ों को काटने से बचें क्योंकि इससे छिपे हुए सांपों को चोट लग सकती हैं और उनकी मृत्यु हो सकती हैं। 5. नाग पंचमी के दिन भूलकर भी खेती ना करें क्योंकि ऐसा करने से वहां रहने वाले सांपों को चोट लग सकती हैं। 6. नाग पंचमी को भूलकर भी सूईं-धागें का इस्तेमाल ना करें ऐसा करना अशुभ माना जाता हैं नाग पंचमी के दिन नुकीली और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचें। 

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION-आज हमनें हमारें लेंख- नागपंचमी Nag Panchami 2023 के माध्यम से आपको नागपंचमी के महत्व, नागपंचमी की पूजन विधि और नागपंचमी के दिन क्या करें और क्या ना करें के बारें में विस्तृत रूप से आपको बताया आशा करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.