अगस्त के त्योहार- Festivals In August 2023...

आज हम हमारें इस लेख में अगस्त महीनें में आनें वाल व्रत और त्योहार के बारें में जानेंगे- इस महीने में नाग पंचमी, हरियाली तीज, रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार हैं तो वहीं दूसरी तरफ संकष्टी चतुर्थी, छठा मंगला गौरी व्रत, परम एकादशी, रवि प्रदोष व्रत, अधिमास शिवरात्रि, सावन विनायक चतुर्थी जैसे व्रत भी हैं आइये जानते हैं अगस्त महीने में कौन कौन से प्रमुख त्योहार और व्रत हैं और उनकी तारीख क्या हैं-

Festivals In August 2023

अगस्त के त्योहार- Festivals In August 2023...

1 अगस्त 2023 (मंगलवार)- अगस्त महीने की शुरुआत अधिमास के पूर्णिमा तिथि से हो रही हैं। इस दिन मंगलवार होने के कारण पांचवा मंगला गौरी व्रत भी हैं।

4 अगस्त 2023 (शुक्रवार)- इस दिन विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत और भगवान गणेश की पूजा से हर संकट से मुक्ति मिलती हैं और राहु केतु का प्रभाव भी कम होता हैं।

8 अगस्त 2023 (मंगलवार)- इस दिन छठा मंगला गौरी व्रत हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा और व्रत से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वर मिलता हैं।

12 अगस्त 2023 (शनिवार)- इस दिन अधिमास महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि हैं। जिसे परम एकादशी के नाम से जाना जाता हैं। इस दिन स्नान दान पूजा और व्रत से भगवान विष्णु की कृपा बरसती हैं।

13 अगस्त 2023 (रविवार)- अगस्त महीने की 13 तारीख को रवि प्रदोष व्रत हैं। सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व हैं।

14 अगस्त 2023 (सोमवार)- दो महीने के सावन की दूसरी शिवरात्रि इस बार 14 अगस्त 2023 को पड़ रही हैं। इसे अधिमास की शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन शिवरात्रि और सोमवार का विशेष संयोग हैं।

15 अगस्त 2023 (मंगलवार)- स्वतंत्रता दिवस के दिन इस बार सातवां मंगला गौरी व्रत हैं। इस दिन व्रत से धन,ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।

16 अगस्त 2023 (बुधवार)- अधिमास की अमावस्या तिथि 16 अगस्त को हैं ये दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस दिन से ही अधिमास महीना समाप्त हो जाएगा-

19 अगस्त 2023 (शनिवार)- सावन के हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा सुहागिन महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खास होता हैं। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति के लम्बी आयु की कामना से व्रत और पूजन करती हैं।

20 अगस्त 2023 (रविवार)- इस दिन सावन विनायक चतुर्थी हैं। इन दिन भगवान गणेश के पूजा और व्रत से संकटो से मुक्ति मिल जाती हैं।

21 अगस्त 2023 (सोमवार) – नागपंचमी का त्योहार 21 अगस्त को हैं। हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ये त्योहार मनाया जाता हैं।

22 अगस्त 2023 (मंगलवार) – मंगला गौरी का आठवां व्रत 22 अगस्त को हैं। इस दिन पूजा व्रत का विशेष महत्व होता हैं।

27 अगस्त 2023 (रविवार)- सावन महीने के पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व हैं। इन दिन व्रत से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती हैं, इसे पवित्रा एकादशी भी कहते हैं-

28 अगस्त 2023 (सोमवार)- इस दिन सावन के सोमवार के साथ सोम प्रदोष का अद्भुत संयोग हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए ये दिन बेहद खास हैं।

29 अगस्त 2023(मंगलवार) – इस दिन सावन का अंतिम और नौवा मंगला गौरी व्रत हैं।

30 अगस्त 2023 (बुधवार) –सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता हैं। इस बार ये त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा-

31 अगस्त 2023 (गुरुवार) – इस दिन सावन पूर्णिमा व्रत हैं। इस दिन माता लक्ष्मी के पूजा और व्रत से घर में धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।

01 सितम्बर 2023 शुक्रवार कज्जली तीज- हिंदू पंचांग के अनुसार- भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का व्रत रखा जाता है

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION-आज हमनें हमारें लेंख- अगस्त के त्योहार Festivals in August 2023 के इसे जाना कि इस अगस्त माह में कौन कौन से त्योहार और व्रत होने वाले हैं आशा करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.