मई ग्रह गोचर- May Grah Gochar 2023...

जैसा कि हमारा ब्रह्माण्ड बहुत से ग्रहों का एक समूह हैं। इस समूह को अर्थात हमारे ब्रह्माण्ड को हमारे ज्योतिष शास्त्र से जोड़ा गया हैं। हमारे ऋषियों ने इन ग्रहों की गणना कर ज्योतिष शास्त्र का निर्माण किया था। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने निश्चित समय पर गोचर करता हैं। मई माह में भी कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं, जानें इस माह में ग्रहों का महागोचर किन राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा प्रभाव डालने वाला हैं तो आयें जानतें हैं- मई ग्रह गोचर-May Grah Gochar 2023 के माध्यम से-

May Grah Gochar 2023

मई ग्रह गोचर- May Grah Gochar 2023...

May Grah Gochar 2023: आधुनिक समय में बहुत सी मशीन बड़े बड़े टेलिस्कोप से आज इनका अध्ययन किया जाता हैं और इसका मेल हमारे पुरातन काल के ग्रन्थों से किया जाता हैं। जो कि एक दम सटीक साबित होते हैं। ये गणनाएं बड़े बड़े वैज्ञानिकों को भी अचरज में डाल देता हैं कि ये कैसे संभव हो सकता हैं कि ग्रन्थों में जो गणनाएं हैं व बिल्कुल सही हैं। हमारा कहनें का मतलब ये हैं कि- ब्रह्माण्ड में समय समय पर ग्रह अपनी चाल बदलते हैं जिसे हमारे ज्योतिष शास्त्र में गोचर कि संज्ञा दी गईं हैं। 

आज हम हमारे लेख- मई ग्रह गोचर May Grah Gochar 2023 के माध्यम से बतानें जा रहें हैं कि शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहें और इसके साथ साथ ही मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर रहें हैं और सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहें हैं। इन सभी गोचर का प्रभाव मिथुन सिंह वृश्चिक और मकर राशि पर होने जा रहा हैं। इस लेख मई ग्रह गोचर के माध्यम से जानेंगे कि वह प्रभाव क्या हैं?

May Grah Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते हैं जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर देखा जा सकता हैं। मई माह में भी कई ग्रहों का गोचर कुछ राशि वालों के लिए खुशखबरी लाने वाला हैं बता दें कि- 2 मई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं 10 मईं 2023 को ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को साहस और पराक्रम का कारक माना गया हैं। 15 मई को सूर्य मेष राशि छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इन 3 ग्रहों का गोचर कुछ राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव ड़ालने जा रहा हैं मई में किन राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला हैं। 

1. मिथुन राशि Gemini:-

May Grah Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार- मिथुन राशि के जातक के लिए मई का महीना अनुकूल परिणाम लाने वाला हैं। इस दौरान करियर में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी मजबूती होगीं पैतृक संपत्ति के मामले में कहीं से भी शुभ समाचार मिल सकता हैं। जमीन-जायदाद संबंधी कोई मुकदमा हल होगा और आपके पक्ष में फैसला आयेंगा। रुका हुआ धन वापस मिलनें के प्रबल आसार बन रहें हैं। 

2. सिंह राशि Leo:-

May Grah Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार- इस माह सिंह राशि वालों को विशेष सफलता हाथ लगेगी। इस दौरान नौकरी के नयें अवसर मिलेंगे कार्य के लिहाज से भी ये महीना शुभ माना जा रहा हैं। धन के मामले में भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती हैं। 

3. वृश्चिक राशि Scorpio:-

May Grah Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार- इस राशि के जातकों के लियें आने वाला महीना शुभ फलदायी रहने वाला हैं। मालिक और सहयोगियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने का सोच रहे जातकों को इस समय मनचाही नौकरी मिल सकती हैं। 

4. मकर राशि Capricorn:-

May Grah Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार- इस राशि वालें जातकों के लियें भी ये महीना बहुत शुभ रहने वाला हैं। इस माह में मन मुताबिक कार्य करने में सक्षम होंगे। मालिक के साथ चल रही दिक्कतें इस माह में दूर हो सकती हैं। व्यापार वालों को भी आर्थिक लाभ होगा। इन जातकों की उन्नति के योग बन रहे हैं। इस माह में आप धन संचय करने में सफल होंगे। 

1. क्या ज्योतिष गोचर वास्तविक हैं ?

जैसा कि ग्रह हमेशा गतिमान होते हैं। जब कोई ग्रह गतिमान होता हैं और जब हम पैदा होते हैं तो ग्रहों की जन्म स्थिति में से एक से मिलते हैं। यह एक 'पारगमन' बनाता हैं। पारगमन हमेशा होते रहते हैं लेकिन कुछ लंबे समय तक चलते हैं और हमारे जीवन पर विशेष रूप से वरूण {नेपच्यून} और यम {प्लूटो} जैसे बाहरी ग्रहों पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। इस आधार पर हम कहें सकतें हैं कि गोचर वास्तविक होता हैं। 

2. 2023 में कौन से प्रमुख ज्योतिष गोचर होते हैं ?

2023 में हम वृषभ और वृश्चिक राशि में अंतिम गोचर और मेष और तुला राशि में पहला गोचर देखेंगे। ये गोचर हमारे पारस्परिक संबंधों के बीच संतुलन पर हमारा ध्यान केंद्रित करती हैं। 

3. कौन से ग्रह गोचर कर रहे हैं ?

ज्योतिष में आंतरिक ग्रह: ये गोचर ग्रह कुछ ही दिनों या हफ्तों में राशियों के माध्यम से परिभ्रमण करते हैं। आंतरिक ग्रह सूर्य, चंद्रमा, बुध, मंगल और शुक्र हैं। क्योंकि ये गोचर ग्रह राशि चक्र में तेजी से चलते हैं। फलस्वरूप वे आपके दैनिक जीवन, मूड और आदतों को प्रभावित करते हैं।

4. ग्रह गोचर क्या होता हैं ?

ब्रह्मांड में स्थित सभी ग्रह अपनी-अपनी धुरी पर अपनी गति से निरन्तर भ्रमण करते रहते हैं। इस भ्रमण के दौरान वे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के इस प्रकार राशि परिवर्तन करने के उपरान्त दूसरी राशि में उनकी स्थिति को ही 'गोचर' कहा जाता हैं। समान्य भाषा में एक जगह से दूसरी जगह जाना ही गोचर कहलाता हैं। 

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने निश्चित समय पर गोचर करता हैं। मई माह में भी कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं- जानें इस माह में ग्रहों का महागोचर किन राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा प्रभाव डालने वाला हैं हमनें जाना हमारे लेख- मई ग्रह गोचर-May Grah Gochar 2023 के माध्यम से-

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.