सूर्य ग्रहण - Surya Grahan 2023 !

आज हम हमारे लेख में सूर्य ग्रहण के बारे में आपको बतानें जा रहें हैं। सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म में एक विशेष मान्यता दी गई हैं। किसी भी प्रकार के ग्रहण को ज्योतिष और खगोलीय घटना के आधार के अतिरिक्त धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। जब कभी भी सूर्य ग्रहण की घटना घटित होती हैं तो यह संसार में रहने वाले सभी जीव धारियों पर अपना प्रभाव डालती हैं और इस दौरान सभी जीव-धारि कुछ समय के लिए हैरान भी हो जातें हैं। आज हम अप्रैल महिने में लगने जा रहें सूर्य ग्रहण के बारे में हमारे लेख- सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2023 के माध्यम से आपको बतानें जा रहें हैं कि इसका असर किन चार राशियों वाले जातक को आनें वाला हैं। इन 4 राशि वालों की जिंदगी में आने वाले हैं बड़े संकट- 

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा हैं। यह ग्रहण 4 राशियों के जीवन में अनेक संकट लेकर आयेगा उन राशियों को उससे पहले ही बचाव के उपाय कर लेने की जरूरत हैं। यह ग्रहण 20 अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा। इस सूर्य ग्रहण का समापन दोपहर को 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। यह ग्रहण कुल 5 घंटे 24 मिनट का होगा पर ये भारत में न दिखाई देने की वजह से यहाँ पर सूतक काल नहीं लगेगा। ये सूर्य ग्रहण  खगोलशास्त्रियों के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को पूर्ण या कुल सूर्य ग्रहण होगा।

Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण - Surya Grahan 2023 !

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण जिसे ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से देखा जा सकता हैं। आगामी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो मध्य, दक्षिण और उत्तरी अमेरिका से गुजरेगा और मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों और कई मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों में देखा जा सकता हैं। पश्चिमी गोलार्ध के लोग भी इस सूर्य ग्रहणों को देख सकते हैं। अत: ज्योतिष मान्यतानुसार सूतक वहीं लगता हैं- जहाँ सूर्य ग्रहण दिखाई देता हैं यह भारत में नहीं दिखेगा इसलिये सूतक काल  नहीं होगा हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक उसी स्थान पर मान्य होगा जहां पर ग्रहण नजर आता हैं। इसके बावजूद 4 राशियों पर इसका विपरीत असर पड़ने का अंदेशा हैं, अत: उन्हें सावधान रहना होगा। सूर्य ग्रहण से प्रभावित होने वाली राशियां:- 

1. मकर राशि Capricorn Zodiac :-

Surya Grahan 2023: मकर राशि के जातकों की कुंडली के चौथे भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा इसके चलते उन्हें बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता हैं। आमदनी के मुकाबले आपके खर्च बढ़ सकते हैं। घर में जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती हैं। उपाय:- किसी जलाशय के पास जाकर मछलियों को स्वयं के हाथ से आटा लगा कर मछलियों को दाने के रूप में खिलायें।

2. कन्या राशि Virgo Zodiac:-

Surya Grahan 2023: कन्या राशि के जातकों के लिये सूर्य ग्रहण समस्याएं पैदा करेगा। उनके साथ दुर्घटना की आशंका रहेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता हैं। सोच-समझकर बोलने और संभालकर खर्च करने की जरूरत हैं। उपाय:- पक्षियों को प्रात:काल चुगांदाना अवश्य देतें रहें सूर्य ग्रहण का प्रभाव कम होगा।

3. वृश्चिक राशि Scorpio Zodiac:-

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण की वजह से वृश्चिक राशि के जातक के स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ेगी। आय के स्रोत कम हो जाएंगे। विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आप पर कर्ज चढ़ सकता हैं। आपके कई बनते हुए काम लटक सकते हैं। उपाय:- शुक्रवार के दिन माँ महालक्ष्मी की पूजा करें और धी का दीपक प्रवज्लित करें।

4. मेष राशि Aries Zodiac:-

Surya Grahan 2023: आपका पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता हैं। वाहन चलाते समय किसी अनहोनी की आशंका हैं। परिवार में भाई-बहनों के साथ आपका मतभेद बढ़ेगा। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें घेर सकती हैं। इस ग्रहण के बाद बृहस्पति ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद आपको राहत मिलेगी। उपाय:- शनिवार के दिन शनि मन्दिर में काले मूंग का दान करें व शनिदेव को तिल के तेल से दीपक जलावें।

FAQ -

1. भारत में 2023 में कितने सूर्य ग्रहण हैं ?

2023 में दो सूर्य ग्रहण हैं पहला सूर्य ग्रहण संकर होगा व दूसरा सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक होगा व दुसरा सूर्य ग्रहण 2023 में 14 अक्टूबर को होने जा रहा हैं।

2. 2023 में सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण कब हैं ?

साल 2023 में दो सूर्य ग्रहण दो ही चंद्र ग्रहण होनें जा रहें हैं  साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण  20 अप्रैल 2023 को और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को होने जा रहा हैं तथा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 रविवार को दिखाई देगा।

3. 2023 में कितने ग्रहण हैं ?

2023 में दो चंद्र ग्रहण और दो ही सूर्य ग्रहण हैं, अत: आप 2023 में कुल चार ग्रहण देखने जा रहे हैं।

4. क्या भारत में 2023 में कोई ग्रहण हैं ? 

हाँ, भारत में एक चंद्र ग्रहण होगा जो की पृथ्वी का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा जोकि 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा यह चंद्र ग्रहण 01:06 मिनट पर शुरू होगा जोकि 02:22 पर शुध्द होगा ये चंद्र ग्रहण कुल 1 घंटे 16 मिनट तक रहेंगा।

5. भारत में सूर्य ग्रहण कितने समय तक रहता हैं ? 

सूर्य ग्रहण की सबसे लम्बी संभावित अवधि 07 मिनट 32 सेकंड की हैं, 15 जनवरी 2010 को 11 मिनट 7.8 सेकंड का  सूर्य ग्रहण सबसे लम्बा वलयाकार सूर्य ग्रहण हुआ था अधिकतम संभव अवधि 12 मिनट 29 सेकंड हैं।

6. एक वर्ष में कितने ग्रहण हो सकते हैं ?

एक कैलेंडर वर्ष में 4 से 7 ग्रहण हो सकते हैं, एक ग्रहण वर्ष में ग्रहणों की पुनरावृत्ति होती हैं। चार चंद्र ग्रहण और तीन ग्रहण सूर्य  वर्ष 1908, 2038 और चार सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण वर्ष 1918, 1973, 2094 -

7. सूर्य ग्रहण क्यों होता हैं ? 

पृथ्वी और सूर्य के बीच चांद के आ जानें से पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पंहुच पाती हैं, जिसके कारण कुछ समय के लियें पृथ्वी की सतह पर उजाले में ही अंधेरा दिखने लगता हैं, वैज्ञानिकों के अनुसार- सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी जब एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण लगता हैं।

नोट:- 'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचाग, प्रवचन, धार्मिक मान्यताओं, थर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION:-आज हमनें हमारें लेंख- सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2023 के माध्यम से आपको बताया कि वह कौन सी चार राशियां हैं जिसका इस सूर्य ग्रहण का विपरीत असर पड़ रहा हैं किन्तु इसके साथ हमनें इन चार राशियों को इससे बचने के उपाय भी बताए। आशा करते हैं कि सूर्य ग्रहण पर आधारित ये लेख आपको पसंद आयें धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.