अक्षय तृतीया या आखा तीज Akshaya Tritiya or Akha Teej 2023...

आज हम हमारें लेख में हिन्दू सनातन धर्म में मनाया जानें वाला एक विशेष महत्व रखनें वाले उत्सव के बारे में आपको जानकारी उपलब्ध करवायेंगे ये उत्सव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये उत्सव श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित हैं। इस विशेष उत्सव को भारतवर्ष में अक्षय तृतीया या आखा तीज के नाम से जाना जाता हैं। आज हम इसी उत्सव के बारे में हमारे लेख- अक्षय तृतीया या आखा तीज Akshaya Tritiya or Akha Teej 2023 के माध्यम से जानेंगे कि अक्षय तृतीया का ये पर्व किस वजह से मनाया जाता हैं ?

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का विशेष महत्व हैं। इस दिन को बेहद शुभ माना जाता हैं किसी भी नयें काम की शुरुआत से लेकर महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी व शादी विवाह जैसे काम अक्षय तृतीया को बिना किसी मुहूर्त के कियें जा सकते हैं। अक्षय तृतीया या आखा तीज का पर्व प्रति वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता हैं। ये दिन 2023 में 23 अप्रैल वार- रविवार को मनाया जा रहा हैं।

Akshaya Tritiya or Akha Teej 2023

अक्षय तृतीया या आखा तीज Akshaya Tritiya or Akha Teej 2023...

Akshaya Tritiyaor Akha Teej 2023: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से भी जाना जाता हैं। इस साल- 23 अप्रैल 2023 वार- रविवार को अक्षय तृतीया मनाई जा रही हैं- माना जाता हैं कि- इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए किसी खास मुहूर्त की जरूरत नहीं होती हैं। इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय वृद्धि प्रदान करता हैं। अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में एक अबूझ मुहूर्त के रूप में भी देखा जाता हैं। हिंदू धर्म पुराणों के मुताबिक- इसी दिन से सतयुग, त्रेतायुग और द्वापर युग की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता हैं कि- इसी दिन भगवान विष्णु के 3 अवतार नर-नारायण और भगवान परशुराम ने जन्म लिया था। 

1. अक्षय तृतीया के दिन को क्यों इतना शुभ माना जाता हैं ? 

Akshaya Tritiyaor Akha Teej 2023: इस विषय में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं जयपुर निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित रमेश कुमार शर्मा- हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन सच्चे दिल से अपने द्वारा की गईं गलतियों की क्षमा मांगने से भगवान अपने भक्तों को माफ कर देते हैं। अक्षय तृतीया के दिन अपने पूर्वजों के लिए भी क्षमा प्रार्थना करने पर प्रभु प्रसन्न होकर आशीर्वाद देतें हैं। अक्षय तृतीया के दिन अपने दुर्गुणों को भगवान के चरणों में अर्पित करके उनसे सद्गुणों का वरदान मांगना चाहियें।

अक्षय तृतीया के दिन नवीन वस्त्र, आभूषणों की खरीदारी करना शुभ होता हैं। अक्षय तृतीया की तिथि को सर्व-सिद्ध मुहूर्त् होनें का विशेष महत्व माना जाता हैं। इस दिन बिना कोई मुहूर्त देखकर शुभ एवं मांगलिक कार्यं जैसे विवाह, ग्रह प्रवेश, भवन या भूखंड, वाहन खरीदा जा सकता हैं। हिंदू पुराणों में इस बात का उल्लेख मिलता हैं कि- इसी दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था और इसी दिन "नर-नारायण' और "भगवान परशुराम" ने अवतार लिया था। "बद्रीनाथ धाम" के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन ही खुलते हैं। इसके अलावा "वृंदावन में बांके बिहारी के श्री विग्रह के चरण के दर्शन" भी इसी दिन होते हैं।

2. अक्षय तृतीया क्यों बनाया जाता हैं ? 

Akshaya Tritiyaor Akha Teej 2023: अक्षय तृतीया के ही दिन माता गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुईं थी। माता गंगा को पृथ्वी पर अवतरित कराने के लियें राजा भागीरथ ने हजारों वर्षों तक तपस्या की थी। मान्यता के अनुसार- अक्षय तृतीया पर गंगा में स्नान "डुबकी" लगाने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन माता अन्नपूर्णा का जन्मदिन भी मनाया जाता हैं इसी दिन भगवान विष्णु के 3 अवतार नर-नारायण और भगवान परशुराम ने जन्म लिया था।

3. अक्षय तृतीया पर हमें क्या करना चाहियें ? 

Akshaya Tritiyaor Akha Teej 2023: अक्षय तृतीया पर दान देनें का महत्व हैं इस दिन ग्रीष्मकाल में उपयोग में आनें वाले वस्त्र, जल, खाद्य पदार्थ का दान करना भी शुभ माना जाता हैं। इस दिन माँ पार्वती की दूध, खीर, दही, गन्ना, गेहूं, चना, कनक, वस्त्र, जल आदि से पूजन करना चाहियें।

Akshaya Tritiya or Akha Teej 2023

4. अक्षय तृतीया पर किसकी पूजा की जाती हैं ? 

Akshaya Tritiyaor Akha Teej 2023: 23 अप्रैल 2023 दिन रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व हैं सनातन हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पावन पर्व का विशेष महत्व हैं। इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती हैं। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता हैं। मान्यता हैं कि- अक्षय तृतीया के दिन सोना ''कनक" खरीदना लाभकारी होता हैं।

5. अक्षय तृतीया को क्या खाना चाहियें ? 

Akshaya Tritiyaor Akha Teej 2023: अक्षय तृतीया या आखा तीज को व्रत उपवास रखना चाहियें। नैवेद्य में जौ का सत्तू या गेहूं का सत्तू चने की दाल अर्पण करें, साथ ही विष्णु सहस्रनाम का जप करें, अंत में तुलसी जल चढ़ा कर भक्तिपूर्वक आरती करनी चाहियें। तुलसी दल भगवान विष्णु श्रीहरि को अत्यंत प्रिय हैं।

6. अक्षय तृतीया पर नमक क्यों खरीदना चाहियें ?

Akshaya Tritiyaor Akha Teej 2023: नमक अक्षय तृतीया के दिन घर में सेंधा नमक रखना शुभ माना जाता हैं लेकिन इस नमक का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहियें। माँ रमा देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय एक मुठ्ठी पीली सरसों रखने से माँ लक्ष्मी की भरपूर कृपा प्राप्त होती हैं।

7. अक्षय तृतीया पूजा घर पर कैसे करें ?

Akshaya Tritiyaor Akha Teej 2023: जिस तरह हम अक्षर घर में दीपावली को माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं। सर्वप्रथम भगवान गणेश का आह्वान कर पूजा शुरू करें। उन्हें जल, पुष्प, अक्षत, कलावा, जनेऊ, फल और दक्षिणा अर्पित कर उनका आशीर्वाद लें, फिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें, देवताओं को एक-एक करके जल, अक्षत, मौली अर्पित करें और पूजा सम्पन्न करें।

नोट:- 'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचाग, प्रवचन, धार्मिक मान्यताओं, थर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION:- आज हमनें हमारें लेख- अक्षय तृतीया या आखा तीज Akshaya Tritiya or Akha Teej 2023 के माध्यम से आपको बताया कि इस दिन को क्यों इतना शुभ माना जाता हैं, इस दिन को क्यों मनाया जाता हैं, इस दिन हमें क्या करना चाहिए,इस दिन किसकी पूजा की जाती हैं, इस दिन क्या खाना चाहिए क्या खरीदना चाहिए और इस दिन हम पूजा कैसे करें इस बारें में हमने आपको जानकारी उपलब्ध करवाई आशा करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आयेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.