टैरो राशिफल 2023! Tairo Raashiphal 2023...

वार्षिक टैरो राशिफल 2023 आपके स्वास्थ्य, कामकाज, प्यार सम्बन्ध, पारिवारिक सुख और आप से सम्बंधित वित्तीय स्थिति के बारे में भविष्यवाणीयां बताता हैं। इस वर्ष आपके भविष्य में क्या राज छुपे हैं जानते हैं- हमारे इस लेख टैरो राशिफल 2023 Tairo Raashiphal 2023 के माध्यम से जो कि इस वर्ष की आपकी स्थिति को कुछ हद तक उजागर कर देगा तो आयें जानेतें हैं इस लेख के माध्यम से-

Tairo Raashiphal 2023

टैरो राशिफल 2023! Tairo Raashiphal 2023...

Tairo Raashiphal 2023: "द थ्री ऑफ वैंडस" के कार्ड में एक छवि में व्यक्ति चट्टान पर खड़े होकर दूर के पहाड़ों से समुद्र को देख रहा हैं। इस ऊंचाई से वह भविष्य की ओर देखता हैं। यह दृष्टि और दूरदर्शिता का कार्ड हैं जब हम पिता को देखना चाहते हैं, हम उंचाई पर चढ़ते हैं, उन्नति के लिये हम अपनी सीमा को बढ़ाने के लिए और खुद को वर्तमान स्थिति से अलग करते हैं। अपनी द्दष्टिकोण को बढाते हुए पृथक करते हैं, यह कार्ड नई संभावनाओं की खोज को दर्शाता हैं, यह नए जोखिम के साथ एक सहायक वातावरण बनाने के साथ संबद्ध होता हैं। यह ताकत, उद्यम, व्यापार, प्रयास, वाणिज्य और खोज के साथ भी संबद्ध होता हैं।

1. मेष Aries कार्ड-Three of wands:-

मेष राशि के जातक- को मेहनत का फल जल्दी ही प्राप्त होगा, संयम के कारण जीवन में काफी कुछ बदलाव नजर आ रहा हैं। अभी भी आपको अपना नजरिया को बदलने के लिए कोशिश करनी होगी। जिन बातों की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन और बेचैनी होती हैं ऐसी बातों के बारे में ठीक से विचार करें। अपनी सोच को सकारात्मक तरीके से किस तरह बदला जा सकता हैं इसका विचार जरूर करें। 1. आजीविका:- विदेश में स्थित किसी व्यक्ति से बड़ा अवसर जल्दी प्राप्त हो सकता हैं। 2. प्रेम:- रिलेशनशिप संबंधी बेचैनी दूर करने का रास्ता मिलेगा। 3. स्वास्थ्य:- सिर में भारीपन रह सकता हैं। 4. भाग्यशाली रंग:- लाल 5. भाग्यशाली अंक :- 2

2. वृषभ Taurus कार्ड- Queen of wands:-

Tairo Raashiphal 2023: "क्वीन ऑफ वैंड्स" का व्यक्तित्व सक्रिय हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा का एक संयोजन हैं। यह वैंड्स रानी की आंतरिक चेतना के अनुरुप केंद्रित हैं। यह सबसे लोकप्रिय हैं, यह हमेशा आकर्षक लगती हैं और इसमें अक्सर श्रेष्ठ भावना को देखा जा सकता। वृषभ राशि के जातक- जिद की वजह से अन्य लोगों की बातों को समझना कठिन होगा। परिवार के लोगों के साथ हो रहे विवाद की वजह खोजनी होगी। उम्र में आप से छोटा व्यक्ति आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता हैं। किसी से विवाद न हो इस बात का ध्यान रखना होगा। 1. आजीविका:- टारगेट काफी बड़ा महसूस होगा, जिसे पूर्ण करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी होगी। 2. प्रेम:- स्वभाव में आ रहे नकारात्मक बदलाव का असर रिलेशनशिप पर हो सकता हैं। 3. स्वास्थ्य:- बदन दर्द की तकलीफ बढ़ने की संभावना हैं। 4. भाग्यशाली रंग:- नीला 5. भाग्यशाली अंक:- 8

3. मिथुन Gemini कार्ड - The Star:-

Tairo Raashiphal 2023: "द स्टार" टैरो कार्ड का शीर्षक हैं- 'द डोटर आँफ़ द फ़र्मामेंट, द ड्वेलर बिट्वीन द वाटर्स’। कार्ड पर इसकी छवि क्रीड़ा करती हुई जल-परी की हैं। वास्तविकता में यह कार्ड सात कोणों वाला शुक्र का तारा हैं जो कुंभ के ऊपर चमक रहा हैं। यह कार्ड संकेत देता हैं कि वह प्रेम की शक्ति का मार्ग-दर्शक हैं और आत्मा और मानवता को प्रकाश युक्त करता हैं। मिथुन राशि के जातक- आप जिन समस्याओं के हल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं वह अपने आप सुलझने लगेंगी। परिवार के लोगों के लिए नकारात्मक विचार न रखें। जीवन में आप जिस प्रकार के बदलाव चाहते हैं उसके लिए तैयारी करनी होगी बेकार की बातों से खुद को दूर रखें। 1. आजीविका:- काम संबंधी एक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हर एक अवसर का ठीक से इस्तेमाल करें। 2. प्रेम:- रिलेशनशिप संबंधी दुविधा जल्दी दूर होगी। 3. स्वास्थ्य:- शरीर में बढ़ती हुई गर्मी के कारण त्वचा संबंधित विकार हो सकते हैं। 4. भाग्यशाली रंग:- पीला 5. भाग्यशाली अंक:- 5

4. कर्क Cancer कार्ड - Eight of wands:-

Tairo Raashiphal 2023: "एट ऑफ वैन्डस" कार्रवाई की शुरुआत हैं और इसके प्रभाव का एक प्रतीक हैं, कार्य करने से पहले हम कल्पना, सपने और अटकाव के बारे में सोचते हैं, यह सपना हवा और आकाश का हैं, फिर अंत में हम हमारी चाल चलने का फैसला करते हैं, हम अपने विचारों को सच्चाई के धरातल पर लाते हैं और फिर उन्हें प्रतिक्रिया में बदलते हैं।कर्क राशि के जातक- अपेक्षा के अनुसार महत्वपूर्ण बातें पूरी होने से सकारात्मक महसूस होगा। सेहत संबंधी चिंता सता सकती हैं। जिस प्रकार से आप जीवन शैली में बदलाव करेंगे, उस प्रकार से सेहत में भी बदलाव नजर आ सकता हैं।1. आजीविका:- आर्थिक परिस्थिति मजबूत बनाने के लिए अपने स्रोत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 2. प्रेम:- रिलेशनशिप से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती हैं। फिर भी पार्टनर के साथ संबंध सुधारने के लिए चर्चा करनी होगी। 3. स्वास्थ्य:- कब्ज की तकलीफ न हो इस बात का ध्यान रखें। 4. भाग्यशाली रंग:- सफेद 5. भाग्यशाली नम्बर:- 4

5. सिंह Leo कार्ड - Page of Pentacles:-

Tairo Raashiphal 2023: "पेज ऑफ पेंटाकल्स" टैरो भी बाकी कार्ड की तरह धन, करियर, निवेश, फर्म, साक्षरता और शारीरिक स्थिति को दर्शाता हैं। पेज ऑफ पेंटाकल्स टैरो सकारात्मकता का संदेश देता हैं और किसी भी प्रकार की ठोस शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता हैं। यदि आप अपने लक्ष्य को लेकर समर्पित हैं तो यह आपको उपलब्धि हासिल करने में मदद करता हैं। आप जिंदगी में जो हासिल करना चाहते हैं पेज ऑफ पेंटाकल्स टैरो उसे पाने में आपकी सहायता करता हैं। सिंह राशि के जातक- पैसों की आवक सीमित मात्रा में बनी रहेगी लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। पैसों से संबंधित चिंता दूर करने के लिए किसी करीबी व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा लेकिन इस व्यक्ति से ज्यादा उधार लेने की गलती न करें। 1. आजीविका:- काम की जगह बदलाव महसूस हो सकते हैं। 2. प्रेम:- आपके द्वारा भेजा गया प्रपोजल स्वीकार होगा। 3. स्वास्थ्य:- बच्चों को सेहत संबंधित तकलीफ हो सकती  हैं। 4. भाग्यशाली रंग:- पर्पल 6. भाग्यशाली अंक:- 6

6. कन्या Virgo कार्ड - The Sun:- 

Tairo Raashiphal 2023: यदि टैरो रीडिंग करते समय "द सन" टैरो कार्ड आ जाए तो निश्चित रूप से आप उन लोगों से मिलेंगे जो आपकी अच्छाई और गुणों से प्रभावित होकर आपके कायल हो गए हैं। आप एक ऐसे व्यक्तित्व के मालिक हैं जो जहां जाता है, वहीं माहौल को खुशनुमा और जिंदादिल बना देता हैं। कन्या राशि के जातक- अपने सीमित विचारों से बाहर निकलकर नई-नई बातों की ओर ध्यान दें। आपके आसपास की स्थिति बदलती हुई नजर आएगी इस कारण उदासीनता दूर होगी। मित्रों के साथ बिताए हुए वक्त की वजह से समस्याओं के हल मिल सकते हैं। परिवार से अधिक मित्रों के करीब महसूस होगा। 1. आजीविका:- काम की वजह से यात्रा का मौका मिल सकता हैं इसका ठीक से उपयोग करें। 2. प्रेम:- पुराने रिलेशनशिप को भूलकर आगे बढ़ना होगा।3. स्वास्थ्य:- उल्टी और अपच की तकलीफ हो सकती हैं, खान-पान का ध्यान रखें। 4. भाग्यशाली रंग:- गुलाबी 5. भाग्यशाली अंक:-  1

Tairo Raashiphal 2023

7. तुला:- Libra कार्ड - Ace of  Wands:-

Tairo Raashiphal 2023: "एस ऑफ वैंड्स" टैरो एक बड़े सफर की छोटी शुरुआत का संदेश देता हैं। जैसे हजारों मील का सफर तय करना हो और उसके लिए एक कदम चलने की शुरुआत की हो एस ऑफ वैंड्स टैरो एक साहसिक मोड़ की तरफ एक नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता हैं। यह जैसे एक पुनर्जन्म जैसा हैं जो आपके वर्तमान और बीती हुई यादों से बिल्कुल अलग हो सकता हैं। तुला राशि के जातक- अपनी परिस्थिति को खुद सुधारने की कोशिश करनी होगी। अहंकार से बचें, स्पष्ट बोलते समय लोगों की भावनाओं को भी समझें, अभी के समय में आप केवल खुद की बातों पर ध्यान देते हुए नजर आ रहे हैं। जो लोग आप पर निर्भर हैं उनकी भी जरूरतों को समझने की कोशिश करें। 1. आजीविका:- काम संबंधी जिन बातों पर आपका नियंत्रण हैं, केवल उन पर ही ध्यान दें। 2. प्रेम:- रिलेशनशिप संबंधी सकारात्मकता महसूस होने लगेगी। 3. स्वास्थ्य:- एलर्जी की तकलीफ हो सकती हैं। 4. भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज 5. भाग्यशाली अंक:- 5

8. वृश्चिक Scorpio कार्ड - Knight of Wands:-

Tairo Raashiphal 2023: टैरो रीडिंग के दौरान आपको अगर "नाइट ऑफ वैंड्स" टैरो मिलता हैं, यह कार्ड आपके साहस को दर्शाता हैं। आपके साहस को दर्शाने के साथ ही यह चेतावनी भी लेकर आता हैं। इस कार्ड पर एक योद्धा की तस्वीर का चित्रण किया गया हैं जो एक घोड़े पर सवार होकर युद्ध भूमि में अपनी वीरता का परिचय दे रहा हैं। नाइट्स ऑफ वैंड्स टैरो परिस्थितियों के आधार पर चेतावनी और आशीर्वाद दोनों लाता हैं। वृश्चिक राशि वाले जातक- संयम छोड़कर काम की गति को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती हैं लेकिन ऐसा न करें। वर्ना गलतियां हो सकती हैं। काम को दोबारा करना पड़ सकता हैं। अपने विचार को परख कर ही लोगों के सामने प्रकट करें। 1. आजीविका:- काम संबंधी विश्वास बढ़ने से आपके द्वारा रिस्क ली जा सकती हैं। 2. प्रेम:- पार्टनर के साथ किए आर्थिक व्यवहार के कारण विवाद होने की संभावना हैं। 3. स्वास्थ्य:- पैर पर सूजन हो सकती हैं। 4. भाग्यशाली रंग:- सफेद 5. भाग्यशाली अंक:- 8

9. धनु Sagittarius कार्ड - The Emperor:-

Tairo Raashiphal 2023: "द एम्परर" टैरो कार्ड डेक में पिता का स्थान रखता हैं। मेजर अरकाना का चौथा कार्ड हैं। यह संबंधों में उच्च स्तरीय समर्पण दर्शाता हैं। यह अधिकार, साहस और उपलब्धि को प्रदर्शित करता हैं। यह आपकी बड़ी सफलता की भविष्यवाणी करता हैं। हालांकि इन सबके लिए आपको बेहतर प्रयास करने होंगे। मजबूत बनाना होगा, मेहनत करनी होगी, साहस दिखाना होगा तब जाकर ऐसा रुतबा मिल सकेगा। धनु राशि वाले जातक- आपके द्वारा मेहनत की जा रही हैं लेकिन आप काम किस प्रकार से करते हैं उस हिसाब से सफलता मिल सकती हैं। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से गलतफहमी बढ़ सकती हैं इसे दूर करने की कोशिश करें, अपनी संगत सुधारने की कोशिश करें। 1. आजीविका:- वरिष्ठों के सुझाव को नजरअंदाज न करें। 2. लव:- पार्टनर्स को एक-दूसरे की बातों को समझने में कठिनाई होगी। 3. स्वास्थ्य:- घुटने से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती हैं। 4. भाग्यशाली रंग:- गुलाबी 5. भाग्यशाली अंक:- 9

10. मकर  Capricorn कार्ड - Three of Cups:- 

Tairo Raashiphal 2023: टैरो में द "थ्री ऑफ कप्स" कार्ड आने वाले अच्छे वक्त और परिवार में किसी बड़े सेलिब्रेशन को दर्शाता हैं। इस कार्ड के आने का अर्थ हैं कि- जल्दी ही आपके परिवार में कोई बड़ी खुशी आने वाली हैं जिसके चलते आपका पूरा परिवार इकट्ठा होगा और सेलिब्रेट करेगा। यह कारण सगाई होना, गोद भराई, परिवार में किसी नए का आगमन या फिर कुछ भी हो सकता हैं। मकर राशि वाले जातक- अपने आसपास के लोगों के साथ संबंध को सुधरते देखकर मन प्रसन्न होगा अन्य लोगों को अपने जीवन में किस हद तक महत्व देना हैं इस बात को ठीक से समझने की कोशिश करें- किसी को खुद से ज्यादा महत्व देंगे तो जीवन का संतुलन बिगड़ सकता हैं। 1. आजीविका:- काम संबंधी टारगेट भले ही बड़ा न हो लेकिन ये काम महत्वपूर्ण हैं इसे ठीक से करने की कोशिश करें। 2. प्रेम:- रिलेशनशिप की वजह से जीवन में स्थिरता महसूस होगी। 3. स्वास्थ्य:- शारीरिक कमजोरी और बुखार की तकलीफ हो सकती हैं। 4. भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज 5. भाग्यशाली अंक:- 9

11. कुंभ  Aquarius कार्ड - Five of Cups:-

Tairo Raashiphal 2023: टैरो कार्ड रीडिंग में "फाइव ऑफ कप्स" टैरो दुख और हानि का प्रतिनिधित्व करता हैं। यह भावनात्मक दुख आपके जीवन में कुछ अप्रिय घटनाओं के कारण उत्पन्न होता हैं। यदि आपके किसी चाहने वाले की मौत हो जाती हैं या फिर कोई बहुत खास रिश्ता टूट जाता हैं तब आप बहुत दुखी हो जाते हैं। फाइव ऑफ कप्स कार्ड इसी तरह की भविष्यवाणी करता हैं। कुंभ राशि वाले जातक- जिन बातों में नकारात्मक महसूस हो रही हैं उनमें बदलाव आएगा नए अवसर की खोज करनी होगी कुछ कामों में पछतावा महसूस होगा लेकिन अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान को बदलना संभव हैं।1. आजीविका:- नए अवसर को स्वीकार करने से पहले पिछला काम पूरा करने की कोशिश करें। 2. प्रेम:- बार-बार हो रहे विवाद की वजह से रिलेशनशिप दिक्कतें ज्यादा बढ़ सकती हैं। 3. स्वास्थ्य:- सिर में भारीपन महसूस होगा। माइग्रेन की तकलीफ के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 4. भाग्यशाली रंग:- लाल 5. भाग्यशाली अंक:- 7

12. मीन Pisces कार्ड - King of Cups:- 

Tairo Raashiphal 2023: "किंग ऑफ कप्स" टैरो आपकी परिपक्वता, नई सोच और अनुभव को दर्शाता हैं। यह कार्ड आपकी शक्ति के साथ-साथ आपकी भावनाओं के बारे में भी जानकारी देता हैं। इसके अलावा किंग ऑफ कप्स टैरो आपकी दया भावना और नैकी को भी दर्शाता हैं। किंग ऑफ कप्स टैरो मजबूत और प्रभावी हैं। किंग ऑफ कप्स टैरो दर्शाता हैं कि आप अपनी भावनाओं के साथ-साथ आसपास के लोगों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील हैं। आपके आस-पास ऐसे लोग हो सकते हैं जिनकी लापरवाही के कारण काफी लोगों को नुकसान उठाना पड़ता हैं। ऐसे में आपको कुछ बेहतर कदम उठाने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। आपको किंग ऑफ कप्स टैरो के संकेतों की ओर ध्यान देना चाहिए। मीन राशि वाले जातक- बेचैनी और तनाव की वजह से बार-बार निराश महसूस हो सकतीं हैं। जो बातें आपकी क्षमता से बाहर हैं ऐसी बातों की जिम्मेदारी न लें। काम को करते समय क्वालिटी पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं। आपके द्वारा बोली गई गलत बातों के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद न हो इस बात का खास ख्याल रखना होगा। 1. आजीविका:- दिए गए वक्त से पहले काम पूरा न होने से चिंता हो सकती हैं लेकिन नुकसान नहीं होगा। 2. प्रेम:- टूटे हुए रिलेशनशिप से खुद को बाहर निकालने की कोशिश करें। 3. स्वास्थ्य:- नीद संबंधी दिक्कत दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। 4. भाग्यशाली रंग:- पर्पल 5. भाग्यशाली अंक:- 1

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
CONCLUSION-आज हमनें हमारें लेख- टैरो राशिफल 2023 Tairo Raashiphal 2023 के माध्यम से सभी राशियों के जातकों के बारे में टैरो कार्ड के माध्यम से वार्षिक राशिफल 2023 के बारे में बताया हैं आशा करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.