वार्षिक भविष्यफल 2023 Varshik Rashifal 2023 in Hindi...

आज हम जानेंगे 2023 में ग्रह, नक्षत्र हमारी राशि पर किस तरह से प्रभाव डालेंगे और उनका असर हमारी राशि पर क्या होगा? तो जानते हैं, हमारी राशि का वार्षिक राशि-फल 2023...

Varshik Rashifal 2023

वार्षिक भविष्यफल 2023 Varshik Rashifal 2023 in Hindi...

1. मेष-राशि  Aries:-

Varshik Rashifal 2023: करियर के दृष्टिकोण से आपको इस वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षित सफलता संभावना है, वहीं मेष राशि  के जातकों का प्रेम जीवन सुखद रहेगा। हालांकि आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने की आशंका है । 

कार्य-व्यवसाय:- मेष राशि वालों के लिए कार्य-व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष अच्छे फल देने वाला रहेगा। आप अपनी ओर से पूरी कर्मठता दिखाएंगे।
आर्थिक जीवन:- इस वर्ष आर्थिक पक्ष बढ़िया रहने की उम्मीद है। पूरे वर्ष आपको आर्थिक लाभ होता रहेगा।पारिवारिक जीवन:- इस वर्ष आप परिवार के साथ सुखद समय बिताने में सफल रह सकते हैं, परिवार के सदस्यों के बीच आत्मीयता में भी वृद्धि होगी। 
वैवाहिक जीवन:- विवाहित जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है। दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।  
प्रेम संबंध:-प्रेमी-प्रेमिका के बीच वैचारिक सामंजस्य का अभाव हो सकता है। ज्यादातर बातों पर एक दूसरे से असहमति हो सकती है। इसलिए आपको बहुत धैर्य से काम लेना होगा। स्वास्थ्य-आपको पेट से संबंधित बीमारियां परेशान कर सकती हैं। 
उपाय:- तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

2. वृषभ-राशि Taurus:-

Varshik Rashifal 2023: इस राशि वाले जातकों के लिए फरवरी से नवम्बर 2023 के माह आर्थिक उन्नति वाले रहेगें। व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहने की संभावना है। 
कार्य व्यवसाय:- इस वर्ष वृषभ राशि के जातक विद्युत, खनिज, सीमेंट, मेडिकल स्टोर, जमीन-जायदाद, कैमिस्ट आदि के कार्य में विशेष सफल रहेंगे। 
आर्थिक जीवन:- नौकरीपेशा जातकों का इस अवधि में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि आपके वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। 
पारिवारिक जीवन:- पारिवारिक जीवन की दृष्टि से ये वर्ष आपके मिला-जुला रहेगा। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता हैं, लेकिन स्थिति बेकाबू नहीं होगी।
वैवाहिक जीवन:- वैवाहिक जीवन में इस वर्ष मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान दामपत्य जीवन में कोई उथल-पुथल नहीं मचेगी, न ही कोई बहुत रोमांच रहेगा।
प्रेम संबंध:- प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह वर्ष मिले-जुले प्रभाव वाला ही रहेगा।
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य की दृष्टि से कुल मिलाकर यह वर्ष सामान्य है। हालांकि आपको कमर दर्द की शिकायत रह सकती है ।
उपाय:- शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान करें ।

3. मिथुन-राशि Gemini:-

Varshik Rashifal 2023: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष 2023 कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। बृहस्पति आपके कर्म भाव में स्थित रहेगा, जिसकी वजह से करियर में सकारात्मक फल मिलेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष ठीक रहेगा। 
कार्य व्यवसाय:- करियर की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय नौकरी में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कामकाज में अच्छी तरक्की होगी। 
आर्थिक जीवन:- आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी आमदनी में बरकत होगी। लेकिन व्यय की स्थिति भी निरंतर बनी रहेगी। 
पारिवारिक जीवन:- यह वर्ष पारिवारिक जीवन की दृष्टि से सुखद साबित होगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल काफी बढ़िया रहेगा। सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
वैवाहिक जीवन:- मिथुन राशि के विवाहित जातकों के लिए यह समय थोड़ा नरम है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिससे उसे कुछ कष्ट सहना पड़ सकता है। 
प्रेम संबंध:- इस वर्ष प्रेमी जोड़ों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। आप दोनों के बीच भरोसे में कमी आ सकती है। 
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है। आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
उपाय:- चिड़ियों को बाजार खिलायें।

4. कर्क-राशि Cancer:-  

Varshik Rashifal 2023: कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष जीवन के विभिन्न पहलुओं विशेषकर करियर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको सतर्कता के साथ चलना होगा।  
कार्य-व्यवसाय:- यह वर्ष करियर के लिहाज से सामान्य ही रहेगा। आपको मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा, जिससे मन में निराशा के भाव रहेंगे।  
आर्थिक जीवन:- इस वर्ष आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। "आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया '' वाली स्थिति देखने को मिल सकती है।  
पारिवारिक जीवन:- इस वर्ष कर्क राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। इस दौरान घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता हैं।
वैवाहिक जीवन:- दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है। पति-पत्नी के रिश्ते में टकराव बढ़ सकता है। रिश्ते को ठीक रखने के लिए धैर्य से काम लें।  
प्रेम संबंध:- प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल है। साथी के साथ वैचारिक सामंजस्य बढ़ेगा। 
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी समस्या को इस दौरान नजरअंदाज न करें। 
उपाय:- चांदी का छल्ला धारण करें।

5. सिंह-राशि Leo:-

Varshik Rashifal 2023: करियर में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कष्टदायक साबित हो सकता है। 
कार्य-व्यवसाय:- सिंह राशि के उन जातकों को लाभ हो सकता है जो जमीन, संपत्ति या भवन निर्माण कार्य से जुड़े हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान आय में वृद्धि हो सकती है। 
आर्थिक जीवन:- आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल रहने की संभावना है। इस दौरान धन संचय करने में आप सफल रह सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने के योग हैं। 
पारिवारिक जीवन:- इस वर्ष सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। परिवार से आर्थिक मदद मिलने की भी संभावना है। परिजनों में अच्छा तालमेल रहेगा । 
वैवाहिक जीवन:- दाम्पत्य जीवन के लिए वैसे तो समय अनुकूल है, लेकिन उन्हें धैर्य बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। 
प्रेम संबंध:- प्रेम संबंधों की दृष्टि से नवम्बर-२०२३ माह थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है। प्रेमी युगलों में मतभेद हो सकता है। 
स्वास्थ्य:- ग्रहों की ये स्थिति स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती। 
उपाय:- भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

6. कन्या-राशि Virgo:-

Varshik Rashifal 2023: कन्या राशि के जातकों के लियें जनवरी से नवम्बर तक उतार-चढ़ाव भरे रहे सकते हैं। आर्थिक तौर पर मुश्किलों का सामना कर सकते। वहीं प्रेम जीवन में परेशानियां रहेंगी। लेकिन करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहेगा। 
कार्य व्यवसाय:- इस राशि के जातकों लिए यह समय करियर की दृष्टि से उत्तम है। कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता के योग हैं । आप अपनी योग्यता से कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। 
आर्थिक जीवन:- आर्थिक जीवन के लिहाज से वर्ष मिश्रित अनुभवों से भरा रह सकता है। अगर पैसे को विवेकपूर्ण तरीके से खर्च करेंगे, तो आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 
पारिवारिक जीवन:- पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा कठिनाइयों से भरा रहेगा।  वैवाहिक जीवन:- विवाहित जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं। 
प्रेम संबंध:- जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिये यह वर्ष कुछ भ्रमित करने वाला हो सकता हैं। 
स्वास्थ्य:- इस वर्ष यदि किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित है, तो आपको रोग से राहत मिल सकती हैं।
उपाय:- भगवान गणेश को भोग लगायें।

Varshik Rashifal 2023 in Hindi

7. तुला-राशि Libra:-

Varshik Rashifal: तुला राशि के जातको को जनवरी से नवंबर के महीनों में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिये ये महीनें सफलतादायक रह सकते है। 
कार्य-व्यवसाय:- नौकरीपेशा जातकों को सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। वे जातक जो किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, उनकी यह तलाश पूरी होगी। 
आर्थिक जीवन:- ये वर्ष तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित अनुभवों वाला साबित होगा। आय के नए अवसर खुलेंगे और पुराने स्रोतों से धनागमन होगा। 
पारिवारिक जीवन:- तुला राशि के जातकों के परिवार में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य आयोजित हो सकता है। इसके अलावा घर में किसी नयें मेहमान के आगमन के भी योग बनेंगे।
वैवाहिक जीवन:- दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य की कमी हो सकती है। किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। 
प्रेम-संबंध:- प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह वर्ष बहुत उत्साहजनक रहने वाला है। प्रेमी युगल के बीच रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रियतम के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। 
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा नहीं है। छाती में संक्रमण के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।  उपाय:- इष्ट देवी की आराधना करें। 

8. वृश्चिक-राशि Scorpio:-

Varshik Rashifal: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी से नवंबर के महीने सुखद रहने की संभावना है। लेकिन काम-धंधे, करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लाभ भी होता रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय सफलतादायक रहेगा।  
कार्य-व्यवसाय:- यह समय विदेश से जुड़ा व्यापार जैसे कि आयात-निर्यात, स्टॉक मार्केट आदि के लिए अनुकूल रह सकता है।
आर्थिक जीवन:- इस दौरान आपके आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं इस वर्ष केतु आपके बारहवें भाव में स्थित रहेगा, जिसकी वजह से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 
पारिवारिक-जीवन:- परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। परिवार में छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता हैं।
वैवाहिक जीवन:- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कोई मतभेद हो सकता है। किसी बात को लेकर एक दूसरे पर शंका हो सकती है। 
प्रेम संबंध:- जो जातक प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिए यह वर्ष उत्तम रहने की उम्मीद है। शनि की दृष्टि पंचम भाव पर होने से रिश्ते में ईमानदार होना आपके लिए लाभदायक रहेगा। 
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहेगा, फेफड़ों अथवा छाती से संबंधित परेशानी हो सकती है।
उपाय:- धार्मिक ग्रंथ का दान करें।

9. धनु-राशि Sagittarius:-

Varshik Rashifal: जनवरी से दिसंबर तक के महीने धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। ये महीने आपके करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिणाम प्रदान करेंगे। दाम्पत्य जीवन और स्वास्थ्य की दृष्टि से ये महीने बहुत सावधानी बरतने वाले है।
कार्य-व्यवसाय:- नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। 
आर्थिक जीवन:- आर्थिक जीवन की दृष्टि से वर्ष  मिलाजुला रहने की संभावना है। 
पारिवारिक जीवन:- पारिवारिक सुख के नजरिए से देखा जाए तो वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा।
वैवाहिक जीवन:- विवाहित जातकों के लिए सप्तम भाव के स्वामी की अच्छी स्थिति रहने के कारण इस दौरान आप अपने दांपत्य जीवन में जिम्मेदारियों को निभाने पर ज्यादा जोर देंगे। 
प्रेम संबंध:- धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रह सकता है। इस दौरान आप दोनों के बीच भ्रम यानी कि गलतफहमी की स्थिति पैदा हो सकती है। 
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य में बाधाएं आएंगी। 
उपाय:- "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'' मंत्र का जप करें। 

10. मकर-राशि Capricorn:- 

Varshik Rashifal: जनवरी से नवंबर के महीनों में मकर राशि के जातकों के लिये बहुत बेहतर रहने की आशा की जा सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से इस समय आशातीत सफलता मिलेगी। आय के कई स्रोतों से आय होगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम में वृद्धि होगी।  
कार्य-व्यवसाय:- कामकाज और करियर के दृष्टिकोण से वर्ष अच्छा रहने की उम्मीद है। यह समय आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।  
आर्थिक जीवन:- ये वर्ष मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने की संभावना है। इस वर्ष में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। 
पारिवारिक जीवन:- इस वर्ष पारिवारिक जीवन में सकारात्मक फल प्राप्त हो सकतें हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
वैवाहिक जीवन:- शादीशुदा लोगों के लिए यह वर्ष खट्टे-मीठे अनुभवों वाला रह सकता है। विवाह के सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि होने से समय उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। 
प्रेम संबंध:- जो जातक प्रेम संबंधों में हैं, उनके लियें ये वर्ष मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपसी समझ विकसित होगी और दोनों में अटूट प्रेम बना रहेगा। 
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। समय थोड़ा सतर्क रहने वाला है । उपाय:- काले तिल का दान करें। 

11. कुंभ-राशि Aquarius:-

Varshik Rashifal: ये वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए औसत से बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। करियर में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। 
कार्य व्यवसाय:- कुंभ राशि के जातकों को करियर में कई नए व आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा जमीन और संपत्ति से जुड़ा लाभ भी आपको मिल सकता है। 
आर्थिक जीवन:- आर्थिक दृष्टि से वर्ष लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। बिजनेस में लाभ के लिए वर्ष का पूर्वार्ध ज्यादा अनुकूल रहेगा।
पारिवारिक जीवन:- इस वर्ष आपको अपने परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके घर का माहौल भी सुख और शांति से भरपूर रहने की उम्मीद है। 
वैवाहिक जीवन:- विवाहित जातकों के लिए यह वर्ष बहुत आनंददायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिताने में सफल होंगे। 
 प्रेम संबंध:- जनवरी से नवंबर तक  प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने में सफल रह सकते हैं। 
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के दृष्टि से वर्ष सामान्य रहने वाला है। इस दौरान अनिद्रा, नेत्र विकार और अनियमित रक्तचाप हो सकते हैं। 
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

12. मीन-राशि Pisces:-

ये वर्ष मीन राशि क जातकों के लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके घर के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। शैक्षिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत उत्तम रहने वाला है।
कार्य-व्यवसाय:- करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान कारोबार में बरकत होगी। काम-धंधा लाभ देगा। 
आर्थिक जीवन:- मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक नजरिये से शानदार रहेगा। आय और लाभ की स्थितियां लगातार बनती रहेंगी। यह गोचर आमदनी बढ़ाने वाला साबित होगा। 
पारिवारिक जीवन:- इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन  में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वर्ष के प्रारंभ में आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। लेकिन उत्तरार्ध कमजोर रहेगा।
वैवाहिक जीवन:- मीन राशि के विवाहित जातकों के लिए वर्ष अच्छा रहेगा। पति-पत्नी में तालमेल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
प्रेम संबंध:- प्रेम जीवन में मीन राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेमी युगलों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। 
स्वास्थ्य:- मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं रहेगा। 
उपाय:- नित्य माथे पर केसर का तिलक लगायें।

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
CONCLUSION- वार्षिक भविष्यफल २०२३,Varshik Rashifal 2023 in Hindi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.