जन्म राशि फ़ल जाने अपने राशियों के बारे में...

आज हमारे लेख का विषय हैं, ज्योतिष से सम्बन्धित इस लेख में जन्म राशि फ़ल से जाने अपने राशियों के बारें में तो आयें जानतें अपनी राशियों के बारें में-
birth-horoscope-know-about

जन्म राशि फ़ल जाने अपने राशियों के बारे में...

1. मेष -Aries:-

मेष राशि:- मेष राशि के जातक के लियें- माह के प्रारम्भ मे लेनदेन सम्बन्धित समस्याओं से सामना करना पड़ सकता हैं। गुरु व बुध अस्त हैं, शुक में भी निराशा का भाव बना रहेगा। स्थितियाँ सुधरेंगी किन्तु अभी समय शेष हैं। आजीविका:- आजीविका के क्षेत्र में कठिनाईयों के बाद भी आपकी सुरक्षा होती रहेंगी और कोई संकट नजर नहीं आ रहा, नौकरी-पेशा है तो खतरा कदापि नहीं हैं। व्यवसाय से सम्बंधित लोगों के लिए अल्प समय के लिए कठिनाई हैं, परन्तु कुछ ही समय तक रहेगी, आर्थिक दबाव में तो कमी नहीं आएगी और कोई सीमित व्यवस्था हो सकती हैं। धन का निवेश किसी बड़े काम मे ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती हैं, थोड़ा उचित समय का इंतजार करे।सम्बन्ध:- उत्तरार्द्ध में सम्बन्धों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। व्यक्तिगत सम्बन्ध को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेंगी। आपको आक्षेप सुनने पडे़ंंगे और दैनिक कामकाज में भी विध्न आऐगा। महिने का अतिंम सप्ताह अल्प समस्या से भरा हैं, संतान की ओर से थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। मांगलिक कार्य:- निवास स्थान में मांगलिक कार्य हो सकता हैं, इस सम्बंध में यात्रा का ग्रह बन सकता हैं परिजनों व मित्रों की राय से कार्य सम्पन्न हो सकता हैं। धार्मिक कार्य पर खर्चा सम्भव हैं। स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के पक्ष से मामला थोड़ा नरम ही हैं, अत: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देनें की जरूरत हैं। उपाय:- नित्य भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करें, समस्यों से जल्द छुटकारा मिलेंगा।

2. वृषभ-Taurus:-

वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातक के लियें- माह अच्छे फल देने वाला है। प्रथमार्द्ध आर्थिक लाभ की पृष्ठभूमि बनाएगा व उत्तरार्द्ध में लाभ सुनिश्चित हैं। आजीविका:- उत्तरार्द्ध में ही व्यवसायिक शत्रु को मात देने में सफल हो जाएंगे, आपको किसी भी मूल्य सम्बन्धी प्रतिस्पर्धा में नहीं उलझना हैं, ग्रह अपने आप ही कार्य करेंगे, चल अचल सम्पत्ति को लेकर मन में असंतोष चलता रहेगा। यदि नौकरीपेशा है तो बार-बार मन में उच्चाटन के भाव आएंगे यदि व्यवसाय करते हो तो हार-जीत के चक्र में उलझे रहेंगे, ना छोड़ पाएंगे ना ही जम पाएंगे किन्तु ये हानि का समय नहीं हैं। सीमित लाभ की प्राप्ति सम्भव हैं। चल-अचल सम्पत्ति के मामलों में सावधानी से काम लें, वाहन खरीदना हैं, तो मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें। यात्रा करनी हैं तो सावधानी से करें। संतान के लिए अत्यंत शुभ काल हैं, उन्हें लाभ अवश्य ही होगा। सम्बन्ध:- अविवाहित हैं तो प्रेम सम्बन्ध में रक्षा होगी, सगाई होने की हलचल तेज हो जाएंगी। आप अपनी बात को रख पाऐंगे और अपने मान की सुरक्षा कर पाएंगे, निजी मामलों में सुख की प्राप्ति बढ़ेगी। मांगलिक कार्य:- इस माह किसी भी मांगलिक कार्य होनें की संभावना नजर नहीं आ रहीं हैं, यदि किसी कारण से मांगलिक कार्य करना भी पड़े तो मूहूर्त का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य:- किसी लम्बी बिमारी से ग्रस्त हैं, तो जल्द ही बिमारी से छुटकारा संभव हैं फिर भी स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देनें की जरूरत हैं। उपाय:- स्वयं के हाथों से गाय जिस गाय ने इसी माह बछिया को जन्म दिया हैं, उसे हरा चारा खिलायें सभी काम बनते नजर आयेंगे..

3. मिथुन-Gemini:-

मिथुन राशि:- मिथुन राशि के जातक के लियें- माह के प्रारम्भ में इस राशि के लोगों की लोक-प्रियता में बडा़वा होगा। आजीविका:- अचल सम्पत्ति के दृष्टिकोण से ये समय अच्छा है, नौकरीपेशा हैं तो कोई समस्या नहीं हैं, व्यापार में नयी उपलब्धि पायेंगे, इस माह आपकी लोकप्रियता में बडा़वा होगा, बहुत सारे लोगों से नये सम्बंध स्थापित होंगे या पुराने सम्बंधो में नया-पन आयेगा, वाहन क्रय की योजना बना सकते हैं। सम्बन्ध:- सन्तान सम्बन्धित समस्या बनेगी, आप कोशिश कर के भी निराकरण नहीं कर पाएंगे। विवादों को अभी टाल देना ही उचित हैं, अन्यथा समाधान नहीं मिलेगा। प्रेम सम्बंध में समस्या बनी रहेगी यदि विवाहित हैं, तो घरेलू सम्बन्धों  को लेकर तनिक चिंता रहेंगी, अपने से छोटे भाई बहनों को लेकर साधारण सी चिंता बनीं रहेगी। किसी भी योजनाओं को अमली-जामा पहनाने की आप कोशिश ना करें, अन्यथा ऐसा लगता हैं कि परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो जायेंगी। मांगलिक कार्य:- इस माह धार्मिक कार्य में अधिक समय जायेगा ओर किसी मामले में अनुचित भुगतान भी करना पड़ सकता हैं। स्वास्थ्य:- दवाईयों का खर्चा बढ़ सकता हैं, जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धित अड़चन रहेगी या क्रोध अधिक आयेगा। अकास्मिक घटनाओं से बचने की चेष्टा करेंगे, वाहन की गति धीमी रखें, शत्रु अपना काम करते रहेंगे किन्तु आपको कोई नुकसान नहीं दिख रहा हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उपाय:- काले तिल व काले मूंग का दान शनि मन्दिर में करें लाभ अवश्य मिलेगा।

4. कर्क-Cancer:-

कर्क राशि:- कर्क राशि के जातक के लियें- माह लाभप्रद हैं, समय अनुकुल हैं... आजीविका:- काम-काज बढ़ाने के अवसर बनेंगे, आपको अप्रत्याशित समर्थन मिलेगा, बिना किसी मदद के भी आप अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे। सन्तान के लिए भी शानदार समय चल रहा हैं। उन्हें लाभ हो सकता हैं, उनके काम आगे बढ़ेगे, आपकी प्रतिष्ठा की रक्षा होगी, आपके स्वयं के व्यवसाय में भी लाभ  के अवसर अधिक हैं। इस समय किसी नये काम को हाथ में लिया जा सकता हैं। नये व्यवसाय में भी हाथ डाला जा सकता हैं। धन प्रबंधन को लेकर थोड़ी चिंता रहेंगी किन्तु व्यवस्था हो जाएगी। सम्बन्ध:- यदि अविवाहित है, तो सगाई सम्बन्ध की सम्भावनाएँ बढ़ रहीं हैं। उत्तरार्द्ध में अधिक अवसर हैं, यदि विवाहित हैं, तो जीवन साथी के नाम से किये गये कार्य में लाभ होगा। घरेलू मामलों में थोड़ा असंतोष व्यापत रहेगा। घर कुटुम्ब में सम्बन्धों को बनाए रखने में बड़ी समस्या का सामना करना होगा। आप  शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे किन्तु समस्याओं का हल नहीं निकाल पाऐगें। मांगलिक कार्य:- छोटें भाई बहन में से किसी के विवाह सम्बन्ध की चर्चा चलेगी इस सम्बन्ध में जन्म स्थान से दूर की यात्रा सम्भव हैं।
स्वास्थ्य:- पाचन तंत्र से सम्बंधित विकारों से परेशान रहेंगे। उपाय:- आपको किसी भी एक ज्योतिर्लिंग जा कर भगवान शिव की आराधना करनी हैं, जल्द ही लाभ होगा।

5. सिंह-Lion:-

सिंह राशि:- सिंह राशि के जातक के लियें- माह बहुत शानदार जाने वाला हैं। एक तरफ आर्थिक साधनों की वृद्धि होगी तो दूसरी तरफ जेवर, कपड़े इत्यादि बनवाएंगे व सजावटी वस्तुओं पर खर्चा करेंगे। आजीविका:- इस माह भूमि भवन पर निवेश की सोचेंगे या उनसें सम्बन्धित कोई खर्चा करेंगे। ऋण लेने की कोशिश भी कर सकते हैं, धन का आदान-प्रदान अधिक होगा, यह भी सम्भव हैं कि आप एक जगह से धन प्राप्त करकें दूसरी जगह निवेश करें। यह नुकसान बिल्कुल नहीं हैं किन्तु व्यवस्था परिवर्तन जरूर हैं, यदि कर्जा हैं तो वैसा का वैसा बना रहेगा। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी, किन्तु चुकाने में अधिक जायेगा, सम्बन्ध:- संतान सम्बन्धी समस्याएं निरंतर बनी रहेंगी, पद प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे किन्तु हानि नहीं होगी। इस समय आपके अन्दर एक विशेष तेज-स्विता होगी, यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के लिये कुछ विशेष करेंगे यदि अविवाहित हैं तो सगाई संबंध की बातें तेज हो जायेंगी, प्रेम संबंध के मामले में खट्टा-मीठा अनुभव चलता रहेगा। मांगलिक कार्य:- घर परिवार में मंगल कार्य की सम्भावना हैं, इसमें आपका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेंगा। स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सम्बन्ध में उतार-चढ़ाव सम्भव हैं। उपाय:- रामरक्षा मंत्र का पाठ करें...

6. कन्या-Virgo:-

कन्या राशि:- कन्या राशि के जातक के लियें- माह के आरम्भ से ही शुभ परिणाम की शुरुआत होगी, आपकी आय में वृद्धि सम्भव हैं, आपका प्रभाव बढ़ेगा, नित नये लोगों से मिलना होगा और दावतों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। आजीविका:- आपकी आय में वृद्धि सम्भव हैं चल-अचल सम्पत्ति से सम्बन्धित मामलों में गति आयेगी, किन्तु किसी स्थाई निर्णय पर नहीं पहुंचा पायेंगे, यात्राओं पर खर्च अधिक होने की सम्भावना हैं। ट्रेडिंग मार्केटिंग के मामले में काम करने की आवश्यकता हैं। निवेश करने से पहले किसी परिचित की राय अवश्य ले, अन्यथा कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। जीवनसाथी के नाम से किया गया निवेश इस समय लाभ दे सकता हैं। सम्बन्ध:- किसी कारण से घर से कटे कटे से रहेंगे किन्तु यह समय महीने के उत्तरार्द्ध से आयेगा, चिंता न करें, यदि अविवाहित है तो सगाई संबंध के दृष्टिकोण से या प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से महीना उत्तम हैं, और यदि विवाहित है तो विवाह संबंध और सुदृढ़ होंगे। संतान पक्ष के लिये समय उत्तम चल रहा हैं, उनकी आय व प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। आपकी स्वयं की पद-प्रतिष्ठा के लिहाज से समय उत्तम चल रहा हैं, कोई नयी उपलब्धि हो सकती हैं। स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सम्बन्ध में उतार-चढ़ाव सम्भव हैं। मांगलिक कार्य:- घर पर मांगलिक कार्य संभव हैं, वैवाहिक संबंध होनें की दिशा में नये कदम उठाने से उचित परिणाम प्राप्त होगें इस दिशा में कदम उठायें। उपाय:- प्रातः काल सूर्य को जल अर्पित करे, कार्य जल्द पूर्ण होगें।

birth-horoscope-know-about

7. तुला-Libra:-

तुला राशि:- तुला राशि के जातक के लियें- जनसंपर्क के दृष्टिकोण से यह महीना उत्तम हैं, किन्हीं कारणों से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी किन्तु खर्चा भी बढ़ेगा। अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में अल्प समय के लिए इंतजार करे अन्यथा योजना मे विफलता हाथ लगेंगी। आजीविका:- इस महीने ऋण पुनःभुगतान में आसानी रहेगी। नया ऋण लेने की कोशिश कर सकते हैं, क्योंकि भूमि भवन संबंधित कुछ गतिविधि कर सकते हैं, हो सकता हैं किसी वादे पर आप काम करें। यदि आप अपनी जन्म भूमि के पास कहीं काम करते हैं तो अपने जन्म-स्थान पर आने का अच्छा मौका पा सकते हैं। सम्बन्ध:- माता पिता के लिये यह समय अनुकूल हैं भाई बहनों से संबंधों मे थोड़ा तेजी ही रहेगी। आप कोशिश करें की आपके मुहं से कोई अप-शब्द न निकले। कानूनी विवाद से बात आगे तक बड़ जायेगी परन्तु अंत मे समझौते की परिस्थितियाँ बन जायेंगी। स्वास्थ्य:- घर में चिकित्सा सम्बन्धित परिस्थिति प्रबल हो जाने से दवाईयों का खर्चा बढ़ता नजर आ रहा हैं। उत्तरार्द्ध में सब कुछ ठीक हो जायेगा। हाँस्पिटल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं परंतु किसी बडी़ घटना के संकेत नहीं हैं। मांगलिक कार्य:- आपके ननिहाल पक्ष से किसी तरह के मंगल कार्य की सूचना मिल सकती हैं। उपाय:- शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े व सफेद अन्न का दान करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।  

8. वॄश्चिक-Scorpion:-

वॄश्चिक राशि:- वॄश्चिक राशि के जातक के लियें- माह अचानक लाभ के संकेत दे रहा हैं, आजीविका: कोई पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से जो चल रहा हैं, वह यथावत रहेगा और आपकी कार्य पद्धिति में भी सुधार के कारण लाभ की मात्रा बढ़ सकती हैं। महीने के पूर्वार्द्ध जहां अच्छी आय वाला रहेगा, उत्तरार्द्ध में भारी खर्चे होंगे, लम्बी यात्राएँ भी होंगी। आजीविका के क्षेत्रों का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा हैं। व्यवसाय में परिवर्तन अथवा व्यावसायिक स्थान मे परिवर्तन के संकेत हैं, सावधानी से काम करें। भागीदारी के मामले में बड़ा फायदा होगा।
सम्बन्ध:- यदि अविवाहित हैं तो सगाई संबंध की बातें तेज हो जायेंगी। प्रेम संबंध के मामले में खट्टा-मीठा अनुभव चलता रहेगा। यदि विवाहित हैं तो संबंध सुधार पर होंगे, जीवन-साथी के लिये कुछ विशेष करेंगे।  संतान पक्ष के लिये समय उत्तम चल रहा हैं, उनकी आय व प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। आपकी स्वयं की पद-प्रतिष्ठा के लिहाज से काल उत्तम चल रहा  हैं,कोई नयी उपलब्धि हो सकती हैं। स्वास्थ्य:- बहुत पुरानी स्वास्थ्य समस्या दूर होगी, खानपान पर नियंत्रण रखें लाभ संभव हैं। मांगलिक कार्य:- परिवार में मांगलिक कार्य संभव हैं, अच्छे रिश्ते या नये रिश्ते बनने जा रहें हैं। उपाय:- माँ काली के मन्दिर में चांदी की वस्तु दान करें...

9. धनु-Sagittarius:-

धनु राशि:- धनु राशि के जातक के लियें- ये माह सकारात्मक रहने की संभावना हैं- आजीविका:-आजीविका के क्षेत्रों में शानदार समय चल रहा हैं। महीने के पूर्वार्द्ध में आपके काम के घंटे काफी कम हो जायेंगें। शासन तंत्र से अच्छे संबंध होते हुये भी आपके कामकाज में कहीं-कहीं रूकावट नजर आयेगी और काम को समय पर पूरा करना भी एक समस्या बन जायेंगी। मंगल काम-काज  में तेजी लाएंगे। आपके पास समय कम पड़ जायेगा। भागते-भागते भोजन करेंगे और भागते-भागते ही और काम निपटाएंगे, गलतीयाँ भी सम्भव हैं। महीने के उत्तरार्द्ध में आर्थिक लाभ होगा परंतु खर्चा भी बराबर सा दिख रहा है । चल-अचल सम्पत्ति के लिये ऋण का प्रबंध की बात करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो बाँस प्रसन्न रहेंगे, इसका लाभ भी मिलेगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और खर्चा भी बढ़ेगा। सम्बन्ध:- व्यक्तिगत जीवन में कई समस्याएं रहेंगी, किसी की नाराजगी बहुत भारी पड़ेगी अतः समय रहते उपाय कर लें। स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य पर ध्यान रखनें की आवश्यकता हैं, हाँस्पिटल जानें  की सम्भावना हैं, वाहन सावधानी से चलाने की आवश्यकता हैं,  कोई छोटी सी गलती कानूनी समस्या बना सकती हैं।  मांगलिक कार्य:- विवाहित जातकों के लियें उतम हैं अत:मांगलिक कार्य संभव हैं। उपाय:- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करे लाभ होगा...

10. मकर-Canprico:-

मकर राशि:- मकर राशि के जातक के लियें- माह आर्थिक कारणों से अच्छा जाने वाला हैं पंरतु उत्तरार्द्ध में काम-काज में रूकावट उत्पन्न होनें की सम्भावना अधिक है। आजीविका:- नियोजक या सरकार से बनने वाले काम-काज में भी रूकावट की अधिक सम्भावना है। आपके उत्साह में कमी नहीं रहेगी, कम मेहनत में अधिक काम होगा। धन के लेन-देन को लेकर मन में सामान्य चिंताएं रहेंगी, परन्तु आपका काम नहीं रुकेगा। यदि कहीं नौकरी करते हैं, तो स्थानांतरण या नुकसान की कोई  सम्भावना नहीं। सरकारी दफ्तरों में लेन-देन की समस्याओं से आप परेशान हो जायेंगे। सम्बन्ध:- संतान पक्ष के लिये यह श्रेष्ठ समय चल रहा हैं। यदि संतान की कामना हैं, तो यह मास श्रेष्ठ जाने वाला हैं। अन्यथा संतान की पद-प्रतिष्ठा और स्थायित्व के लिये यह मास अच्छा जायेगा। घर कुटुम्ब में थोड़ा सा तनाव का माहौल रहेगा। क्रोध करने से हालात बिगड़ेंगे, सुधरेंगे नहीं। स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी, पाचन तंत्र से संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी।
मांगलिक कार्य:- इस माह धार्मिक कार्यों पर अधिक खर्चा होगा और इस तरह के नये आयोजन भी कर सकते हैं।
उपाय:- काले तिल व काले मूंग का दान शनि मन्दिर में करें लाभ अवश्य मिलेगा।

11. कुम्भ-Aquariu:-

कुम्भ राशि:- कुम्भ राशि के जातक के लियें- इस माह आपका वर्चस्व बढ़ेगा... आजीविका:-  नौकरी या व्यवसाय में अप्रत्यक्ष सफलता मिलेगी, आय के साधन अचानक बढ़ जायेंगे, अचानक धन मिलने के भी सकेंत हैं। दूसरे शहरों या विदेश से आय के आंकड़े बढ़ेगे। इस कारण से उत्तरार्द्ध में लाभ की सम्भावनाएं बन रही हैं। सम्बन्ध:-  कुटुम्ब में किसी मंगल कार्य के भी सकेंत हैं, बड़ी दावत में शिरकत करेंगे और बहुत सारे मित्र व रिश्तेदारो से मिलना होगा। जीवन साथी के साथ संबंधों मे कटुता रहेंगी, उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या भी होनें की सम्भावना है, दांतों से सम्बंधित कोई समस्या आ सकती है। वजन कम करने का अभियान चलाएंगे, इसमें आपको आंशिक सफलता मिल भी जायेगी। आयुर्वेद या योग की शरण में रहेंगे और खर्चा भी करते रहेंगे। इस महीने आप में अनन्त ऊर्जा रहेगी और आत्मविश्वास से भरे हुये रहेंगे। इस कारण से उत्तरार्द्ध में लाभ की सम्भावनाएं बन रही हैं। मांगलिक कार्य:- इस महीने धार्मिक साहितत्य बहुत पढ़ेंगे और धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे पूजा-पाठ के कारण कोई आध्यात्मिक अनुभूति, क्षणिक होगी परंतु आप पहचान जायेंगे। फिर से कोशिशों में जुट जाएंगे।  उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें लाभ अवश्य होगा...

12. मीन- Pisces:-

मीन राशि:- मीन राशि के जातक के लियें-इस माह आप में अनन्त उर्जा रहेंगी और आप  आत्मविश्वास से भरे हुये रहेंगें। आजीविका:-आपकी भाषा और आपका व्यवहार अधिक शानदार हो जायेगा और आपकी तर्क शक्ति से व्यवसाय में अधिक लाभ अर्जित करेंगे, ऋण के मामले बड़ सकते हैं, लेन-देन के मामलों को लेकर आप बहाना बनाते मिलेंगे, यघपि लोगों का विश्वास बना रहेगा। भागीदारी के काम में प्रचुर लाभ होगा। सम्बन्ध:- विवाह के दृष्टिकोण से यह माह उत्तम जानें वाला हैं, तारीखें तय हो सकती हैं। यदि आप विवाहित है, तो छोटी-मोटी बातें तो रहेंगी, संबंध और प्रगाढ़ हो जायेंगी। माता से निकटता बढ़ेगी, जन्म स्थान से दूर की यात्राएं होगी। घर में चल रही खटपट पूर्वार्द्ध तक ही रहेगी और बाद में शांत हो जायेंगी। घर से बाहर जो विवाद है, वे यथावत रहेंगे परन्तु आपकी हार नहीं होगी। स्वास्थ्य:-पेट से सम्बन्धित बिमारियों से ग्रसित रहेंगे इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा संभल कर रहें। मांगलिक कार्य:- परिवार में मांगलिक कार्य तो होगें लेकिन आपकी अनुपस्थिति रहेंगे। उपाय:- आपनी कुल देवी की आराधना करें सफलता हाथ लगेंगी...

नोटः-'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION:-जन्म राशि फ़ल जाने अपने राशियों के बारे में...

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.